सलमान खान की मातृभूमि का ट्रेलर देख चकराया लोगों का दिमाग, बोले- एक और डब्बा फ्लॉप

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. 10 नवंबर की रात को यह ट्रेलर सामने आया, जिसमें सलमान खान भारतीय सैनिक के रूप में दिख रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सलमान खान की मातृभूमि का ट्रेलर देख चकराया लोगों का दिमाग
NDTV

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. 10 नवंबर की रात को यह ट्रेलर सामने आया, जिसमें सलमान खान भारतीय सैनिक के रूप में दिख रहे हैं. ट्रेलर में भारत और चीन की सेनाओं के बीच तनाव और संघर्ष के सीन भी देखने को मिले हैं, लेकिन इसका मुख्य संदेश शांति और मानवता का है. मातृभूमि का सोशल मीडिया पर ट्रेलर रिलीज होते ही जमकर वायरल हो रहा है. फिल्म के ट्रेलर पर कुछ लोगों ने जमकर आलोचना की है. 

लोगो ने की आलोचना

कुछ लोग सलमान खान की फिल्म के ट्रेलर को देख काफी निराश हैं और एक्स पर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. नीचे पढ़ें लोगों के रिएक्शन:-

Advertisement
Advertisement

फिल्म में क्या दिखाया

मातृभूमि के ट्रेलर में सलमान खान को सीमा पर तैनात सैनिक के रूप में दिखाया गया है. इसमें भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच तनाव बढ़ने के सीन हैं. एक जगह सलमान का किरदार अपने जवानों से कहता है कि बहादुरी सिर्फ लड़ने में नहीं, बल्कि लड़ाई रोकने में भी होती है. वह आदेश देते हैं कि उनकी तरफ से एक भी गोली नहीं चलेगी. ट्रेलर में सैनिकों के परिवार की भावनाएं भी दिखती हैं.

कब रिलीज होगी मातृभूमि

मातृभूमि को पहले बैटल ऑफ गलवान नाम से जाना जाता था. यह 2020 के गलवान घाटी संघर्ष से प्रेरित है, लेकिन अब इसका फोकस सिर्फ लड़ाई पर नहीं, बल्कि सैनिकों और उनके परिवारों की कहानी पर है. सलमान खान ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान कहा था कि फिल्म में किसी को खलनायक नहीं दिखाया गया है. उन्होंने अफवाहों को खारिज करते हुए बताया कि सरकार ने स्क्रिप्ट बदलने का कोई दबाव नहीं डाला. उन्होंने कहा कि फिल्म दोनों तरफ के सैनिकों और उनके परिवारों की तकलीफों पर आधारित है. फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है. सलमान खान के साथ चित्रांजदा सिंह मुख्य भूमिका में हैं. संगीत हिमेश रेशमिया का है. फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
 

Featured Video Of The Day
दिवाली के प्रदूषण पर सीएम योगी, "जिन्होंने पूरा सिस्टम प्रदूषित किया, उन्हें कोई नहीं टोकता"
Topics mentioned in this article
Salman Khan
Maatrubhumi
Maatrubhumi 2026
Maatrubhumi Budget
Matrubhoomi Movie

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं