परिणिति चोपड़ा ने गाई शिव स्तुति, वीडियो शेयर कर बाताया प्रेग्नेंसी के दिनों में रिकॉर्ड हुआ था ये वीडियो

परिणीति चोपड़ा ने 15 जून सोमवार के दिए एक बड़ा ही स्पेशल वीडियो शेयर किया. ये वीडियो उनकी प्रेग्नेंसी के दिनों का है. वीडियो में परिणीति शिव स्तुति गाती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
परिणीति चोपड़ा नाई शिव स्तुति
Social Media
नई दिल्ली:

परिणीति चोपड़ा न सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक सिंगर भी हैं. उनका सिंगिंग टैलेंट हम पहले फिल्मों में सुन चुके हैं. नेटफ्लिक्स पर आई इम्तियाज अली की चमकीला में उनकी सिंगिग काफी पसंद आई. लेकिन इस बार वो किसी फिल्मी गाने की वजह से नहीं बल्कि भगवान शिव को समर्पित एक स्तुति की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हैं. परिणीति ने एक भक्ति गीत गाया है और इसका वीडियो ऑनलाइन तेजी से वायरल हो रहा है. खास बात यह है कि परिणीति चोपड़ा ने यह भक्ति गीत अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान रिकॉर्ड किया था और अब इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस गाने में एक्ट्रेस की आवाज सुनकर लोग हैरान रह गए.

परिणीति ने गाया भक्ति गीत

सोमवार (15 जून) को परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट गाना शेयर किया, जिसमें वह शिव स्तोत्र 'नमामी शमीशान' गा रही हैं. एक्ट्रेस ने यह गाना लगभग एक साल पहले रिकॉर्ड किया था और अब इसकी क्लिप शेयर कर रही हैं. वीडियो शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, "कुछ प्रार्थनाएं हमेशा के लिए यादें बन जाती हैं और 'नमामी शमीशान' उनमें से एक है. मैंने इसे अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान रिकॉर्ड किया था. एक ऐसा समय जिसने मुझे आस्था, आत्म-चिंतन और कृतज्ञता के करीब ला दिया. जब भी मैं इसे सुनती हूं मुझे अपनी जिंदगी का वह खूबसूरत दौर याद आ जाता है. मैं इसे आप सभी के साथ शेयर करते हुए बहुत खुश हूं."

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

जैसे ही वीडियो सामने आया, लोगों ने परिणीति की आवाज की तारीफ करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, 'बहुत सुंदर... बहुत दमदार और दिल को छू लेने वाला, परी'. एक और इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, 'बहुत सुंदर और दिव्य, हर हर महादेव, महादेव हमेशा आशीर्वाद दें और रक्षा करें, आप पर बहुत गर्व है'.

Advertisement

परिणीति की पर्सनल लाइफ

परिणीति चोपड़ा ने 2023 में राजनेता राघव चड्ढा से शादी की. पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. कपल ने अपने बेटे का नाम 'नीर' रखा है.

वर्क फ्रंट क्या है नई अपडेट?

एक्ट्रेस पिछले दो सालों से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं. उन्हें आखिरी बार इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकीला' में देखा गया था, जो सीधे OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. बड़े पर्दे पर वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'मिशन रानीगंज' में नजर आई थीं. अब वह अपनी अगली रिलीज की तैयारी कर रही हैं. बता दें कि परिणीति चोपड़ा जल्द 'तलाश: अ मदर्स सर्च' (Talaash: A Mother's Search) में नजर आएंगी. नेटफ्लिक्स सीरीज एक मां के अपने किडनैर हो चुके बच्चे की तलाश पर आधारित है, जिसमें ताहिर राज भसीन, जेनिफर विंगेट, सोनी राजदान, सुमीत व्यास, हरलीन सेठी, अनूप सोनी, चैतन्य चौधरी और अशोक मेहता हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सैंटी शर्मा होंगे सलमान खान के शो के कंटेस्टेंट! कौन हैं ये सैंटी और क्यों चर्चा में है नाम?

Featured Video Of The Day
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर एक्शन, अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी
Topics mentioned in this article
Parineeti Chopra
Raghav Chadda
Entertainment
Bollywood
Parineeti Chopra News