परेश रावल की बेटे आदित्य की 7 तस्वीरें, खूंखार सीरियल किलर बन लूट चुके हैं वाहवाही, 5वीं फोटो देख कहेंगे- बाजीगर का शाहरुख खान

टैलेंट के मामले में वो पिता से भी आगे हैं. 33 साल के आदित्य एक राइटर और एक्टर हैं. आदित्य फिल्मों में डेब्यू कर चुके हैं और अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल भी जीत रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
परेश रावल की बेटे आदित्य की 7 तस्वीरें
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर परेश रावल ने बॉलीवुड में हर तरह के किरदार किए हैं और उनमें जान डाल दिया है. वह कभी दर्शकों को हंसाते हुए दिखे, तो कभी नेगेटिव किरदारों को इतनी बखूबी निभाया कि लोगों को उन किरदारों से नफरत हुई. परेश ने अपने हर किरदार में जान फूंक दिया. अब यही विरासत उनके बेटे आदित्य रावल भी आगे बढ़ा रह हैं. आदित्य भी उनकी तरह मल्टी टैलेंटेड हैं. बल्कि आप ये भी कह सकते हैं कि टैलेंट के मामले में वो पिता से भी आगे हैं. 33 साल के आदित्य एक राइटर और एक्टर हैं. आदित्य फिल्मों में डेब्यू कर चुके हैं और अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल भी जीत रहे हैं.

2014 में लंदन इंटरनेशनल स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स से 'डिवाइज्ड थिएटर एंड परफॉर्मेंस' में अपना शुरुआती कोर्स पूरा करने के बाद, आदित्य ने NYU के Tisch School of the Arts से 'ड्रामैटिक राइटिंग MFA प्रोग्राम' में ग्रेजुएशन किया.

उनका लिखा नाटक, 'द क्वीन', 2016 में न्यूयॉर्क शहर में मंचित हुआ और उसे 'न्यूयॉर्क इनोवेटिव थिएटर अवार्ड्स' में 'बेस्ट ओरिजिनल स्क्रिप्ट' का अवार्ड भी मिला.

यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह की 'धुरंधर' देख राम चरण ने की जमकर तारीफ, बोले- ऐसी और फिल्में बननी चाहिए

आदित्य ने आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' की स्क्रिप्ट भी लिखी थी.

उनकी लिखी गई कई शॉर्ट फिल्में दुनिया भर के फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाई जा चुकी हैं.

आदित्य ने 2019 में आई फिल्म 'बमफाड़' से फिल्मों में एक्टिंग की शुरुआत की.

इसके बाद वह 2022 में फिल्म फराज में नजर आए.

एक्शन-थ्रिलर सीरीज आर या पार में आदित्य रावल लीड रोल में नजर आए थे. इस सीरीज में वह एक आदिवासी युवक का किरदार निभाते हैं जो बाद में एक किलर बन जाता है.

Advertisement

भूमि पेडनेकर के साथ हाल में आई वेब सीरीज दलदल में भी आदित्य निगेटिव रोल में नजर आए. अपनी रूह कंपा देने वाली एक्टिंग से उन्होंने खूब वाहवाही बटोरी.

यह भी पढ़ें- सलमान, संजय से रिया तक, जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं बॉलीवुड के ये बड़े सितारे, कोई शिकार तो कोई ड्रग्स केस में घिरा

Advertisement

'फराज' से लेकर 'बंबई मेरी जान' और अब 'दलदल' तक, आदित्य ने मुश्किल, पेचीदा और नेगेटिव किरदारों में जान डाल दी. एक इंटरव्यू के दौरान जब उनके पूछा गया कि क्या वो इस तरह के मुश्किल और नेगेटिव रोल्स से परेशान होते हैं तो उन्होंने कहा, "किसी को भी लग सकता है कि वह एक ही तरह के किरदारों में बंधकर नहीं रहना चाहता. लेकिन एक युवा एक्टर के लिए, जो अभी-अभी शुरुआत कर रहा है, यह समझना जरूरी है कि अगर उसे ऐसे रोल मिल रहे हैं, तो इसकी वजह यह है कि उसने अपनी काबिलियत दिखाई है, उसने यह साबित किया है कि वह मुश्किल किरदारों को भी निभा सकता है."

Featured Video Of The Day
कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से बड़ा हादसा, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Topics mentioned in this article
Paresh Rawal S Son Aditya
Aditya Rawal
Paresh Rawal Son Aditya Rawal
Paresh Rawal Son Aditya Rawal Pics
Aditya Rawal Age