क्या सच में टूट गई थी दोस्ती? अक्षय कुमार संग रिश्ते को लेकर परेश रावल ने किया बड़ा खुलासा

परेश रावल ने NDTV के साथ बातचीत में हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है. ऐसे में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ अपनी दोस्ती को लेकर बात की. जानिए दिग्गज एक्टर ने मिस्टर खिलाड़ी से अपने रिश्तों को लेकर क्या कहा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
क्या सच में अनबन थी? परेश रावल ने अक्षय कुमार संग रिश्ते का सच बताया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में NDTV पर फिल्म 'भूत बंगला' की चर्चा के दौरान उन्होंने उन सवालों के भी जवाब दिए, जो पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर आग की तरह फैले हुए थे. फिर चाहे वो अक्षय कुमार के साथ उनका कथित मनमुटाव हो या राजपाल यादव के मुश्किल हालात. परेश रावल ने NDTV के साथ बातचीत में हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है. ऐसे में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ अपनी दोस्ती को लेकर बात की. जानिए दिग्गज एक्टर ने मिस्टर खिलाड़ी से अपने रिश्तों को लेकर क्या कहा.

अक्षय के साथ कोई मनमुटाव नहीं- परेश रावल

पिछले कुछ समय से इंटरनेट पर ऐसी खबरें उड़ रही थीं कि अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच कुछ अनबन चल रही है. परेश जी ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, 'सब नॉर्मल है. जिस वक्त सोशल मीडिया पर मनमुटाव की बातें हो रही थीं, उस वक्त वे दोनों साथ में फिल्म 'वेलकम टू जंगल' की शूटिंग कर रहे थे.' उन्होंने साफ कहा कि वे सालों पुराने दोस्त हैं और उनके बीच कोई हादसा या भूचाल नहीं आया है.परेश रावल को अक्षय की सबसे अच्छी बात उनकी 'स्ट्रेट फॉरवर्डनेस' यानी साफ-साफ बात कहना लगती है.

ये भी पढ़ें: 'राका' के टाइटल पोस्टर में अल्लू अर्जुन का नया लुक देख फैंस हुए दीवाने, बोले "ट्रांसफॉर्मेशन का बाप!"

राजपाल यादव को लेकर क्या बोले परेश रावल

हाल ही में राजपाल यादव अपनी पर्सनल और कानूनी उलझनों को लेकर खबरों में रहे. जब परेश रावल से उनके बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही इमोशनल और सपोर्टिव जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'राजपाल बहुत ही बेहतरीन इंसान हैं. कभी-कभी हालात ऐसे हो जाते हैं कि आदमी फंस जाता है. लेकिन अपनी गरिमा बचाकर बाहर निकलना बड़ी बात है.' परेश रावल ने राजपाल को एक 'चैंपियन बंदा' बताया और कहा कि उनके साथ बैठकर साहित्य और अभिनय पर बातें करना बहुत खास और अलग होता है.

Advertisement

बाबू भैया की बेबाक बातें

परेश रावल ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि 'सोशल मीडिया पर भरोसा न करें. वहां लोग कुछ भी लिख देते हैं, लेकिन हकीकत कुछ और होती है.' उनके लिए एक्टिंग अकेले करने वाली चीज नहीं है, यह सामने वाले कलाकार के साथ 'आदान-प्रदान' का खेल है. जब परेश रावल से पूछा गया कि उनका सबसे पसंदीदा रोल कौन सा है, तो उन्होंने 'सरदार पटेल' को बताया.

Featured Video Of The Day
आखिर Iran-US Ceasefire कैसे हुआ? Iran के 10 पॉइंट प्लान की पूरी Inside Story | Iran US War | Trump