वो कॉमेडी फिल्म, जिसकी शूटिंग में परेश रावल की मां का हो गया था निधन, फिर भी हंसाया, बनी ब्लॉकबस्टर

एक सुपरहिट कॉमेडी फिल्म की शूटिंग के दौरान परेश रावल की जिंदगी में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था. उनकी मां का निधन हो गया था, लेकिन उन्होंने प्रोफेशनलिज्म दिखाते हुए काम जारी रखा और दर्शकों को हंसाने का अपना फर्ज निभाया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
सलमान खान की फिल्म की शूटिंग के दौरान परेश रावल की मां का हो गया था निधन

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनकी शूटिंग के दौरान पर्दे के पीछे ऐसे किस्से घटे, जिनके बारे में जानकर कोई भी भावुक हो सकता है. साल 2011 में 3 जून को रिलीज हुई एक कॉमेडी फिल्म के साथ भी ऐसा ही हुआ था. फिल्म की शूटिंग के दौरान इसके अहम कलाकार परेश रावल की मां का निधन हो गया था. निजी जिंदगी के इस बड़े दुख के बावजूद उन्होंने काम नहीं छोड़ा और कैमरे के सामने लोगों को हंसाते रहे. उनकी प्रोफेशनलिज्म और समर्पण की मिसाल आज भी दी जाती है. दिलचस्प बात ये है कि बाद में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इस फिल्म का नाम था रेडी.

शूटिंग के दौरान आया सबसे मुश्किल दौर

फिल्म से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, रेडी की की मां का निधन हो गया था. किसी भी इंसान के लिए ये बेहद कठिन समय होता है, लेकिन उस दौर में परेश रावल को फिल्म की शूटिंग भी जारी रखनी पड़ी. दिलचस्प बात ये रही कि उन्हें उसी समय कई कॉमिक सीन्स शूट करने थे, जहां उन्हें कैमरे के सामने हंसना और लोगों को हंसाना था. एक तरफ निजी जिंदगी का गहरा दुख था, दूसरी तरफ काम की जिम्मेदारी. बावजूद इसके उन्होंने अपने किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाया. यही वजह है कि फिल्म में उनकी कॉमिक टाइमिंग आज भी याद की जाती है.

ये भी पढे़ं- MMA फाइटर हैं राम चरण के बॉडीगार्ड, पेड्डी एक्टर को देख बेकाबू फैन को उठाकर कर दिया साइड, देखें वीडियो

Advertisement

सलमान खान ने करवाया था खास कैमियो

फिल्म से जुड़ा एक और रोचक किस्सा भी काफी चर्चित रहा. बताया जाता है कि उस समय संजय दत्त, अजय देवगन और कंगना रनौत फिल्म रास्कल्स की शूटिंग कर रहे थे. इसी दौरान सलमान खान ने तीनों से रेडी में कैमियो करने की बात की थी. फिल्म में ये सरप्राइज एंट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी और इसने फिल्म को और मनोरंजक बना दिया था.

तेलुगु फिल्म का हिंदी रीमेक थी रेडी

बहुत कम लोग जानते हैं कि रेडी दरअसल साल 2008 में आई एक हिट तेलुगु फिल्म का हिंदी रीमेक थी. साउथ की ओरिजिनल फिल्म में राम पोथिनेनी और जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में थे और दर्शकों ने उसे खूब पसंद किया था. फिल्म की सफलता को देखते हुए इसका हिंदी वर्जन बनाने का फैसला लिया गया. खास बात ये है कि हिंदी रीमेक के लिए जेनेलिया डिसूजा का नाम भी सामने आया था, लेकिन आखिरकार सलमान खान के साथ असिन को फिल्म में कास्ट किया गया.

Advertisement

सलमान की वजह से बदली थी शूटिंग लोकेशन

फिल्म को शुरुआती दौर में मॉरीशस में शूट करने की योजना थी, लेकिन बाद में शूटिंग का बड़ा हिस्सा श्रीलंका में किया गया. कहा जाता है कि इस बदलाव में सलमान खान की अहम भूमिका थी. विदेशी लोकेशन्स और रंगीन विजुअल्स ने फिल्म को और आकर्षक बना दिया.

धिनचक गानों ने मचा दिया था धमाल

रेडी के गाने फिल्म की सबसे बड़ी ताकतों में से एक रहे. खासतौर पर धिनका चिका उस समय जबरदस्त चार्टबस्टर साबित हुआ था. बताया जाता है कि इस गाने की इंस्पिरेशन साउथ इंडियन फिल्म आर्या 2 के लोकप्रिय गीत रिंगा रिंगा से ली गई थी. रिलीज के बाद ये गाना हर पार्टी और शादी की प्लेलिस्ट का हिस्सा बन गया.

बॉक्स ऑफिस पर बनी बड़ी हिट

जब रेडी सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो दर्शकों ने इसे हाथोंहाथ लिया. फिल्म की फैमिली कॉमेडी, सलमान खान का स्टारडम, असिन की मौजूदगी और परेश रावल जैसे कलाकारों की शानदार परफॉर्मेंस ने इसे बड़ी सफलता दिलाई. फिल्म ने 30 करोड़ के बजट में 186 करोड़ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और साल की सबसे सफल फिल्मों में शामिल हुई. आज भी जब रेडी टीवी पर आती है तो दर्शक इसे उतने ही उत्साह से देखते हैं. हालांकि फिल्म की हंसी के पीछे छिपी परेश रावल की निजी पीड़ा का किस्सा जानने के बाद इस फिल्म के प्रति सम्मान और बढ़ जाता है. 

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन पर लौटे पुराने दिन, 25 साल पहले पॉपुलर कॉमेडी शो की वापसी, एक्ट्रेस बोलीं- कोई नहीं कर सकता रिप्लेस

Advertisement
Featured Video Of The Day
मालवीय नगर के होटल में कैसे लगी भीषण आग? चश्मदीदों के खुलासे
Topics mentioned in this article