धुरंधर 2, हनुमान अंश की लिस्ट में शामिल हुई 'मिर्जापुर: द मूवी', 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

मिर्जापुर: द मूवी बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. मजबूत कहानी, दमदार किरदारों और जबरदस्त फैन फॉलोइंग के दम पर फिल्म देश ही नहीं, विदेशी बाजारों में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
300 करोड़ पार, मिर्जापुर का भौकाल बरकरार
नई दिल्ली:

पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फ़ज़ल और जितेंद्र कुमार स्टारर एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़न MGM स्टूडियोज़ की मिर्ज़ापुर: द मूवी, वर्ल्डवाइड शानदार परफॉर्मेंस करते हुए थिएटर्स में बनी हुई है. भारत के सबसे बड़े कल्ट फ्रेंचाइजी में से एक को स्ट्रीमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे पर लाते हुए फिल्म ने बड़ी संख्या में दर्शकों को दुनिया भर से अपनी तरफ आकर्षित किया है. इस तरह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक शानदार आंकड़ा अपने नाम कर चुकी है. 

दुनिया भर में कुल ₹300 करोड़ की कमाई करने के बाद भी फिल्म की बॉक्स ऑफिसर पर रफ्तार कम नहीं हुई है. यहां तक कि फिल्म ने वीकडेज पर भी अच्छी कमाई करते हुए अपना मोमेंटम शानदार आंकड़ों के साथ बनाए रखा है. इस तरह से फिल्म ने सोमवार को ₹1.65 करोड़, मंगलवार को ₹1.40 करोड़ और गुरुवार को ₹1.20 करोड़ की कमाई अपने नाम की है. 

कई नई रिलीजेज के बावजूद मिर्जापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफिस पर  अपनी मौजबूत पकड़ बनाए हुए है. इतना ही नहीं यह फिल्म साल की तीसरी ओवरसीज सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. यह चीज फिल्म के जबरदस्त परफॉर्मेंस का सबूत है, जो देश ही नहीं बल्कि विदेशी मार्केट्स में भी महसूस करने मिल रही है. एक OTT- ओरिजिनेटेड फ्रैंचाइज़ी द्वारा दुनिया भर में ₹300 करोड़ का मुकाम छूना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है. फिल्म का स्ट्रीमिंग से फिल्मों तक का सफल सफर इस बात का सबूत है कि फिल्म मिर्ज़ापुर: द मूवी  खुद को एक बड़ी थिएट्रिकल सक्सेस के रूप में स्थापित करने की राह पर बस आगे बढ़ती जा रही है.

ये भी पढ़ें: अमीर खुसरो की 700 साल पुरानी गजल से बना हीरामंडी का ये गाना, राजा हसन की आवाज पर मनीषा, अदिति, ऋचा, संजीदा और शर्मिन का डांस

Advertisement

फिल्म की अपील किसी बड़े स्टार पावर से आगे बढ़ती जा रही है, इसकी दिलचस्प दुनिया और कहानी, शानदार डायलॉग, कभी न भूले जाने वाले किरदार और फ्रेंचाइजी के सफर के दौरान बनी बड़ी फैन फॉलोइंग, दर्शकों को अपने साथ बांधे हुए है और सिनेमाघरों में लगातार दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं. 
फिल्म में इस बार अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्डा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान जैसे जाने माने चेहरे नजर आने वाले हैं. ऐसे में फिल्म की कास्ट में शामिल होते हुए कहना होगा कि यह सभी कलाकार 'मिर्जापुर' की दुनिया को पहले से भी ज्यादा भव्य और कभी न भूलने वाला अनुभव बनाने वाले हैं.

अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रेजेंटेड 'मिर्जापुर: द मूवी' का डायरेक्शन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है और फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है. वहीं, फिल्म के कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी ने को-प्रोड्यूसर किया है. 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
अनंत चतुर्दशी पर बप्पा को भव्य विदाई; अगले बरस तू जल्दी आ' के जयघोष से गूंजी मुंबई
Topics mentioned in this article
Mirzapur The Movie
Mirzapur The Movie Box Office
Hindi News
NDTV News
Bollywood