एक मूंछ ने 'अर्जुन' को बना दिया 'कर्ण', पंकज धीर तो चले गए पीछे रह गई महाभारत से जुड़ी ये यादगार कहानी

पंकज धीर ने अपने करियर की शुरुआत 1983 में फिल्म ‘सुख’ से की थी. उन्होंने कई फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभाईं, लेकिन 1988 में ‘महाभारत’ में कर्ण के किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
महाभारत के कर्ण पंकज धीर का निधन
Social Media
नई दिल्ली:

बीआर चोपड़ा के यादगार टेलीविजन शो महाभारत में कर्ण की भूमिका निभाने वाले एक्टर पंकज धीर का निधन हो गया है. पंकज धीर टेलीविजन इंडस्ट्री के उन सितारों में से हैं जिनके किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हैं. पंकज ने 68 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा. पंकज सिल्वर स्क्रीन का वो चेहरा थे जिन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक काम किया. उनका एक किरदार दर्शकों के दिल में छपा वो था महाभारत में कर्ण का उनका किरदार फैन्स के जहन में आज तक जिंदा है.

मूंछ की वजह से अर्जुन बन गया कर्ण 

पंकज धीर ने अपने करियर की शुरुआत 1983 में फिल्म ‘सुख' से की थी. उन्होंने कई फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभाईं, लेकिन 1988 में ‘महाभारत' में कर्ण के किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया. 1988 में बी.आर. चोपड़ा की ‘महाभारत' ने सब बदल दिया. यह दूरदर्शन का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट था– महाकाव्य को टीवी पर जीवंत करना. कास्टिंग के लिए देशभर से टैलेंट को बुलाया गया. पंकज को अर्जुन के ऑडिशन के लिए चुना गया. लेखक राही मासूम रजा ने उनकी एक्टिंग की तारीफ की. कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ. लेकिन अगले ही दिन लुक टेस्ट में ट्विस्ट आया. निर्देशक चोपड़ा ने कहा, “अर्जुन के लिए मूंछें हटानी पड़ेंगी. साफ चेहरा चाहिए.” पंकज की मूंछें उनकी ट्रेडमार्क थीं – जो उन्हें परिपक्व, योद्धा जैसा लुक देतीं. उन्होंने इनकार कर दिया. जिस पर बीआर चोपड़ा ने उन्हें चलता कर दिया. 

निराश पंकज घर लौटे. लेकिन किस्मत ने करवट ली. कुछ हफ्तों बाद बीआर चोपड़ा का कॉल आया. “कर्ण का रोल ट्राय करो.” महाभारत का सबसे ट्रैजिक हीरो. पंकज ने मौका लपका. ऑडिशन में उन्होंने कर्ण की आंतरिक पीड़ा को इतनी गहराई से निभाया कि टीम चकित रह गई. मूंछें अब परफेक्ट फिट थीं. गुलाबी पगड़ी, तलवार और वह गर्वीली चाल. शूटिंग शुरू हुई. 1988-90 तक चले प्रोडक्शन में कॉस्ट्यूम्स, सेट्स और डायलॉग्स सब महाभारत के अनुरूप. पंकज ने किताबें पढ़ीं, कर्ण की साइकोलॉजी समझी. उन्होंने कहा था कि “कर्ण का दर्द मेरे संघर्ष से जुड़ गया.” इस तरह ये कैरेक्टर अमर हो गया.

Advertisement

सलमान और शाहरुख संग किया काम

पंकज धीर ने ‘सौगंध', ‘सनम बेवफा', ‘सड़क', ‘बादशाह' जैसी फिल्मों में भी काम किया. टीवी पर ‘चंद्रकांता', ‘कानून', ‘हरिश्चंद्र', ‘युग' और ‘ससुराल सिमर का' जैसे सीरियल्स में उनकी एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीता. उन्होंने 40 से ज्यादा फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है. आज भी उनकी लोकप्रियता बरकरार है और उनका जाना सिने प्रेमियों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है.

Featured Video Of The Day
ED मामले में Supreme Court की Mamata Banerjee को कड़ी फटकार! मतदान से ठीक पहले बड़ी टिप्पणी