पंचायत वेब सीरीज प्राइम वीडियो का ऐसा शो है जिससे एक बार फिर छोटे पर परदे ऐसी कहानी लौटी है जिसमें जिंदगी है, गांव है और हर वो छोटी-बड़ी खुशी है जो हमसे कहीं दूर छिंटकती जा रही है. इसमें प्रधान और विधायक का झगड़ा तो क्लासिक बन चुका है. बेशक अब विधायकी, उनके हाथ से निकल चुकी है, लेकिन रौब तो वैसा ही है. अब उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वह हाट बाजार में बनियान पहनकर सब्जी खरीदते नजर आ रहे हैं. फोटो में देखा जा सकता है कि वह टमाटर और खीरे खरीदते नजर आ रहे हैं. इस फोटो पर फैन्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं.
खीरे छांटते दिखे पंचायत के विधायक जी
पंकज झा ने अपनी जो तस्वीर शेयर की उसमें वह खीरे छांटते नजर आ रहे हैं. वह टमाटर और खीरे बेच रहे एक सब्जीवाले के सामने आराम से बैठे हैं और देख रहे हैं कि कौनसा पीस ठीक है और कौनसा नहीं. एक शख्स उनके बगल में ही बैठा नजर आ रहा है और वहीं कुछ लोग आस-पास खड़े होकर उन्हें देख रहे हैं.
सोशल मीडिया पर आए ऐसे कमेंट
विधायक जी भी सोशल मीडिया पर अच्छे खासे पॉपुलर हैं. अब उन्होंने तस्वीर शेयर की तो लोग कमेंट कैसे ना करते. एक फैन ने लिखा, विधायक जी, विधायकी जाने के बाद. एक ने लिखा, विधायक जी कटहल ढूंढ रहे हैं. एक ने लिखा, विधायक जी खीरे में लौकी ढूंढ रहे हैं. एक ने पूछा, विधायक जी सितारा को लेकर नहीं आए. एक ने लिखा, गाली नहीं तो क्या गजल सुनेंगे. एक ने कमेंट किया, जरूर ये फकौली बाजार की तस्वीर होगी.
कब आएगा पंचायत सीजन 5?
शो की पिछली सफलता और पंचायत के एक्टर्स ने शो के अगले सीजन के लिए एक्साइटमेंट काफी बढ़ा दी है. हालांकि 'पंचायत सीजन 5' की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई ऑफीशियल तारीख अनाउंस नहीं की गई है लेकिन अमेजन प्राइम वीडियो ने अनाउंसमेंट की है कि नया सीजन इसी साल यानी कि 2026 में ही रिलीज होगा. बता दें कि पंचायत का पहला सीजन साल 2020 में आया था. इसके बाद से फैन्स को हर साल इसके नए सीजन का इंतजार रहता है. उम्मीद है कि पांचवा सीजन इस शो को पॉपुलैरिटी के एक नए मुकाम पर लेकर जाएगा.
यह भी पढ़ें: आशा भोसले का 35 साल पुराना गाना जिसे लोगों ने समझा गलत, विवाद के बाद रेडियो पर आकर बताना पड़ा सही मतलब