339 दिन से प्राइम वीडियो के टॉप 10 में जमी है ये देसी कहानी, बड़े-बड़े शो भी नहीं हिला पाए इसका सिंहासन

हर हफ्ते OTT पर नए शो रिलीज हो रहे हैं, लेकिन एक देसी कहानी पिछले 339 दिनों से लगातार प्राइम वीडियो के टॉप 10 में अपनी जगह बचाए हुए है. इसकी लोकप्रियता आज भी कम होने का नाम नहीं ले रही. अब इसके पांचवें सीजन का इंतजार है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्राइम वीडियो का वो शो जो 339 दिन से कर रहा टॉप 10 में राज
Social Media
नई दिल्ली:

OTT पर हर हफ्ते नए शोज की लाइन लगी रहती है. कोई रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है, तो कोई कुछ ही दिनों में लोगों की वॉचलिस्ट से बाहर हो जाता है. लेकिन एक शो ऐसा भी है, जो बिना बड़े एक्शन, बिना ग्लैमर और बिना भारी-भरकम ट्विस्ट के पिछले 339 दिनों से लगातार प्राइम वीडियो के टॉप 10 टीवी शो में अपनी जगह बनाए हुए है. बात हो रही है 'पंचायत' की. फुलेरा गांव की ये कहानी आज भी लोगों को उतनी ही अपनी लगती है, जितनी पहले दिन लगी थी. शायद यही वजह है कि नए-नए शो आते रहे, लेकिन 'पंचायत' की कुर्सी कोई नहीं छीन पाया.

फुलेरा का जादू आखिर खत्म क्यों नहीं होता

पंचायत की सबसे बड़ी ताकत इसकी कहानी नहीं, बल्कि उसका अपनापन है. इस सीरीज को देखते वक्त ऐसा लगता है जैसे हम किसी शो को नहीं, बल्कि अपने ही गांव या मोहल्ले की कहानी देख रहे हों. सचिव जी की उलझनें, प्रधान जी का अंदाज, विकास की मासूमियत और प्रह्लाद चाचा की भावुक बातें हर बार दिल को छू जाती हैं. यही वजह है कि लोग इस सीरीज को सिर्फ देखते नहीं, बल्कि उससे जुड़ जाते हैं.

हर सीजन ने बढ़ाया क्रेज

सीरीज का हर नया सीजन आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो जाती है. मीम्स बनते हैं, डायलॉग वायरल होते हैं और किरदार फिर से लोगों की बातचीत का हिस्सा बन जाते हैं. यही लगातार बना प्यार 'पंचायत' को दूसरे शोज से अलग बनाता है. रिलीज के महीनों बाद भी दर्शक इसे दोबारा देखने से नहीं कतराते. यही वजह है कि प्राइम वीडियो की टॉप 10 रैंकिंग में इसका सफर लगातार जारी है.

Advertisement

339 दिनों का रिकॉर्ड बहुत कुछ कहता है

OTT पर किसी शो का कुछ दिन ट्रेंड करना बड़ी बात नहीं है, लेकिन 339 दिनों तक लगातार टॉप 10 में बने रहना बताता है कि दर्शकों ने इस सीरीज को सिर्फ पसंद नहीं किया, बल्कि दिल से अपनाया है. बड़े बजट और बड़े सितारों वाले कई शोज आए और चले गए, लेकिन फुलेरा की सादगी आज भी लोगों का दिल जीत रही है. शायद इसी को कहते हैं असली ब्लॉकबस्टर, जो शोर से नहीं, बल्कि लोगों के प्यार से बनती है.

स्टार कास्ट ने जीता दिल

'पंचायत' की कहानी के साथ इसकी स्टार कास्ट भी शो की सबसे बड़ी ताकत है. जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, चंदन रॉय, फैसल मलिक और संविका ने अपने शानदार एक्टिंग से हर किरदार को यादगार बना दिया है. यही वजह है कि दर्शक हर नए सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं.

टॉप 10 की लिस्ट में किन-किन शोज ने बनाई जगह

प्राइम वीडियो की मौजूदा टॉप 10 टीवी शो की लिस्ट में पहले नंबर पर 'बैलेर्ड', दूसरे पर 'द बेटर सिस्टर', तीसरे पर 'वी वेयर लायर्स', चौथे पर 'द समर आई टर्न्ड प्रिटी', पांचवें पर 'काउंटडाउन', छठे, आठवें और नौवें स्थान पर 'द चोजन', सातवें नंबर पर 'मैरी माय हसबैंड' और दसवें स्थान पर 'पंचायत' है. सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस लिस्ट में कई इंटरनेशनल शोज मौजूद हैं, लेकिन उनके बीच भी 'पंचायत' पिछले 339 दिनों से लगातार अपनी जगह बनाए हुए है. यही दिखाता है कि फुलेरा की कहानी का जादू सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के दर्शकों के बीच भी बरकरार है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
'राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती में गंभीर चूक...' NDTV पर SIT रिपोर्ट हर साजिश डिकोड!
Topics mentioned in this article
Amazon Prime Video
Panchayat
OTT News
Entertainment