पलाश मुच्छल को विद्यान माने के खिलाफ 10 करोड़ रुपये के मानहानि मामले में बॉम्बे HC से मिली राहत, स्मृति मंधाना पर धोखाधड़ी के लगाए थे आरोप

महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना से शादी टूटने के बाद से पलाश मुच्छल चर्चा में हैं. उनपर एक फिल्म निर्माता को धोखा देने का भी आरोप है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पलाश मुच्छल को बॉम्बे HC से मिली राहत
नई दिल्ली:

फिल्म डायरेक्टर और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना से शादी टूटने के बाद से चर्चा में हैं. शादी टूटने के बाद से पलाश पर तरह-तरह के आरोप लग रहे हैं. यहां तक कि उनपर स्मृति को धोखा देने का भी आरोप लगा है. हाल ही में विद्यान माने ने कहा पलाश दूसरी महिला के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया था. विदन्यान ने पलाश पर 40 रुपये की धोखाधड़ी करने की भी आरोप लगाया था. इसके बाद पलाश ने स्मृति के दोस्त पर 10 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमा दर्ज किया. अब पलाश को मानहानि मुकदमे में बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है.

पलाश मुच्छल को कोर्ट को बड़ी राहत
कोर्ट ने 10 करोड़ रुपये के मानहानि केस में विदन्यान माने को फटकार लगाते हुए उनके  खिलाफ आदेश जारी किया है. पलाश के वकील श्रेयांस आर ने इसकी जानकारी दी है. खबरों के मुताबिक अदालत ने  विद्यान माने  को पलाश के बारे में कोई भी बयान देने से मना किया है. कोर्ट का कहना है कि इससे उनकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है. पलाश के वकील का कहना है कि यह उनके मामले में एक बड़ा कदम है और उन्होंने बताया कि इस मामले की अगली सुनवाई अब 11 मार्च को होगी.

पलाश ने दर्ज कराया था मानहानि मुकदमा

इससे पहले पलाश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में विदन्यान के दावों पर रिएक्ट करते हुए बताया था कि उनके वकील श्रेयांश मिथारे ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा था. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, 'मेरे वकील श्रेयांश मिथारे, विदन्यान माने को मेरे खिलाफ लगाए गए झूठे और अपमानजनक आरोपों के लिए 10 करोड़ रुपये का मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा'. पलाश ने माने के दावे को खारिज कर लिखा था, 'सांगली के रहने वाले विदन्यान माने के सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों के मद्देनजर, मैं यह कहना चाहता हूं कि मेरे खिलाफ ये दावे पूरी तरह से निराधार और गलत हैं'.

माने के क्या थे आरोप?

बता दें, विदन्यान ने दावा किया था कि पलाश ने उनके साथ 40 लाख रुपये का धोखा किया है. साथ ही उन्होंने स्मृति के प्रति धोखेबाज बताया था. शिकायत में कहा गया है कि दोनों की मुलाकात दिसंबर 2023 में हुई थी, जहां विदन्यान ने पलाश की फिल्म 'नजारिया' के को-प्रोड्यूसर बनने में रूचि दिखाई थी. विदन्यान का आरोप है कि उन्होंने मार्च 2025 तक फिल्म के लिए पलाश को 40 लाख रुपये दिए थे. जब फिल्म पूरी ना होने पर उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो उन्हें कोई जवाब नहीं मिला.

Valentine Day पर स्मृति ईरानी ने 'सेल्फ लव' को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात, बोलीं- एक शांत प्रेम को चुनिए और

ढाई दशक तक कॉमेडी से दिलों पर किया राज, अमिताभ, सलमान, किंग खान और आमिर के साथ दी ब्लॉकबस्टर फिल्में, अब जेल में काट रहा है सजा, पहचाना ?

Advertisement

जब अमिताभ बच्चन ने की थी राजपाल यादव की तारीफ, 'अता पता लापता' इवेंट में एक्टर के स्ट्रगल के बारे में की थी बात



 

Featured Video Of The Day
ऑकलैंड में पीएम मोदी ने सुनाया ये किस्सा!
Topics mentioned in this article
Palash Muchhal
 palash Muchhal Vidnyan Mane
Palash Muchhal 40 Lakh Scam
Palash Muchhal Age
Palash Muchhal Affair