आशा भोसले की निधन की खबर से पाकिस्तान में बवाल, इस वजह से न्यूज चैनल को मिला नोटिस

आशा भोसले की मौत की खबर दिखाते वक्त भारतीय गाने चलाने पर पाकिस्तान के एक चैनल को नोटिस मिला, जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आशा भोसले की खबर दिखाना पड़ा भारी
नई दिल्ली:

भारत की मशहूर सिंगर आशा भोसले के निधन की खबर जहां हर किसी को भावुक कर रही है, वहीं इस खबर ने पाकिस्तान में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. जी हां, एक तरफ लोग आशा ताई की जादुई आवाज को याद कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान का एक बड़ा न्यूज चैनल मुश्किल में फंस गया. वजह बनी उनकी रिपोर्टिंग, जिसमें उन्होंने आशा भोसले के गाने और फिल्मी झलकियां दिखा दीं. बस फिर क्या था, मामला सीधा पहुंच गया वहां के मीडिया रेगुलेटर तक और चैनल को नोटिस थमा दिया गया.

क्यों मचा बवाल

दरअसल, पाकिस्तान में साल 2018 से भारतीय कंटेंट पर रोक लगी हुई है. ऐसे में जब Geo News ने आशा भोसले की मौत की खबर दिखाते समय भारतीय गाने और फिल्म क्लिप्स चला दिए, तो ये नियमों के खिलाफ माना गया. इसी को लेकर पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी यानी PEMRA ने चैनल को कारण बताओ नोटिस भेज दिया.

ये भी पढे़ं- जनाई भोसले का दादी आशा भोसले के निधन के बाद पहला पोस्ट, बयां किया दर्द, लिखा- शब्दों में कुछ कह पाना कठिन

Advertisement

क्या हो सकता है आगे

PEMRA ने साफ कहा है कि चैनल 14 दिनों के अंदर जवाब दे. साथ ही चैनल के CEO को भी पेश होने के लिए कहा गया है. अगर जवाब संतोषजनक नहीं मिला, तो जुर्माना, चैनल बंद या लाइसेंस रद्द तक की कार्रवाई हो सकती है. इस खबर के बाद मीडिया इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है.

चैनल ने क्या कहा

Geo News के मैनेजिंग डायरेक्टर अजहर अब्बास ने अपनी सफाई में कहा कि किसी कलाकार की कहानी बिना उसके काम के अधूरी होती है. उनका कहना है कि कला की कोई सीमा नहीं होती और इसे बॉर्डर में बांधना सही नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि आशा भोसले जैसी महान सिंगर के गानों को दिखाना गलत नहीं बल्कि जरूरी था.

Advertisement

राजनीति में भी गूंजा मामला

इस मुद्दे पर पाकिस्तान के कुछ नेताओं ने भी सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि कला और संस्कृति को रोकना सही नहीं है. कला लोगों को जोड़ती है, तोड़ती नहीं है. इसलिए इस तरह की सख्ती पर बहस शुरू हो गई है.

आशा भोसले को दी गई अंतिम विदाई

आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हुआ. मुंबई के शिवाजी पार्क में उन्हें पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. उनके बेटे आनंद भोसले ने अंतिम संस्कार किया. इस दौरान फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई बड़े नाम वहां मौजूद रहे. आशा भोसले ने अपने करियर में हजारों गाने गाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई.

ये भी पढे़ं- सलमान खान ने प्रीति जिंटा को पंजाब किंग्स की जीत पर दी बधाई, फैंस ने क्यों कहा- 12 साल बाद मिला जवाब

Featured Video Of The Day
Bengal Election Result Breaking: बंगाल में हार के बाद Mamata Banerjee की पहली प्रतिक्रिया | PM Modi
Topics mentioned in this article