पहलाज निहलानी के अंतिम दर्शन करने श्मशान घाट पहुंचे बॉलीवुड सितारे, गोविंदा ने इस तरह जताया दुख

पहलाज निहलानी के निधन पर मीडिया से बात करते हुए गोविंदा ने दुख जताया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पहलाज निहलानी के अंतिम दर्शन करने श्मशान घाट पहुंचा बॉलीवुड
NDTV

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सेंसर बोर्ड) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी अब इस दुनिया में नहीं रहे. उनका गुरुवार 4 जून को निधन हो गया. वह 76 साल के थे. पहलाज निहलानी 90 के दशक में बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माताओं में से एक थे, जिन्होंने गोविंदा जैसे हीरो को स्टार बनाया था. पहलाज निहलानी की फिल्में देखने के लिए अक्सर दर्शक इंतजार किया करते थे. उनके निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है. पहलाज निहलानी के निधन पर गोविंदा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

ये भी पढ़ें: पेड्डी के लिए राम चरण ने ली 100 करोड़ की फीस, जाह्नवी कपूर समेत बाकी स्टार्स को मिले इतने करोड़

बॉलीवुड पहुंचा अंतिम दर्शम के लिए

पहलाज निहलानी का मुंबई के सांताक्रूज हिंदू श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया. उनके अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड के कई कलाकार श्मशान घाट पहुंचे. गोविंदा, फरहान अख्तर, शत्रुघ्न सिन्हा, नीलम, डेविड धवन, वरुण धवन, बोनी कपूर और सैफ अली खान सहित कई सितारे पहलाज निहलानी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे. इस दौरान गोविंदा ने दिग्गज फिल्ममेकर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पहलाज निहलानी वो फिल्ममेकर थे जिन्होंने गरीब कलाकारों को बॉलीवुड के अंदर ऊंचाई पर पहुंचा.

Advertisement

क्या बोले गोविंदा

एक्टर ने कहा, 'आदरणीय पहलाज निहलानी जी हमारी नींव के पत्थर थे. मैं और मुझ जैसे कई कलाकार जो गरीबी के दौर से ऊपर आए. उसमें पहलाज निहलानी का सहयोग रहा. देश में कम से कम एक दर्जन ऐसे कलाकार जरूर होंगे, जिनके करियर को उनके मार्गदर्शन ने आकार दिया। पहलाज जी में प्रतिभा को पहचानने और लोगों को जमीन से उठाकर ऊंचाइयों तक पहुंचाने की एक क्षमता थी। यह ईश्वर द्वारा उन्हें दिया गया एक वरदान था। पूरे सिंधी समुदाय की ओर से, मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले.'

पहलाज निहलानी की फिल्में

आपको बता दें कि  अपने फिल्मी करियर में पहलाज निहलानी ने अपने बड़े करियर में कई हिट फिल्में दीं. इनमें 'आग ही आग', 'इल्जाम','आंखें' और 'शोला और शबनम' जैसी फिल्में शामिल हैं. फिल्म 'आंखें' 1990 के दशक की सबसे बड़ी हिट मानी जाती है और आज भी इसे उनकी सबसे सफल फिल्मों में गिना जाता है. पहलाज निहलानी ने कई बड़े कलाकारों को फिल्म इंडस्ट्री में पहला मौका दिया. उन्होंने गोविंदा को साल 1986 में फिल्म 'इल्जाम' से बतौर एक्टर लॉन्च किया था. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
खाक हो जाने के बाद 'फ्लोरिश होटल' के अंदर की तस्वीरें आईं सामने
Topics mentioned in this article