राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार प्रदान कर रही हैं. इस दूसरे समारोह में कुल 65 लोगों को सम्मानित किया जा रहा है, जिनमें 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं. इससे पहले, 26 मई को हुए पहले समारोह में 66 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था.
ममूटी को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया
पद्म पुरस्कार समारोह से पहले मंगलवार को कई मशहूर हस्तियां देश की राजधानी दिल्ली पहुंचीं. साउथ इंडियन फिल्मों के दिग्गज अभिनेता ममूटी मंगलवार सुबह अपने परिवार के साथ नई दिल्ली पहुंचे. उन्हें अपने बेटे, मशहूर अभिनेता दुलकर सलमान के साथ देखा गया. जब सुपरस्टार को पद्म भूषण मिला, तो ममूटी की पत्नी सल्फत और बेटी सुरुमी भी वहां मौजूद थीं.
Padma Awards 2026 Live: Mammootty, R Madhavan to be honoured by Presidenthttps://t.co/zBYn3sx0NV
— India Today Showbiz (@Showbiz_IT) June 23, 2026
यह भी पढ़ें- 'किसने छूने का हक दिया?', फैंस से मिलने के लिए रुकीं जैकलीन फर्नांडिस तो बॉडीगार्ड ने की ऐसी हरकत, देख कर भड़के लोग
ममूटी ने पांच दशकों से भी ज्यादा समय में अलग-अलग भाषाओं की 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. एक्टर होने के साथ ही वह कई सामाजिक और चैरिटी के कामों से भी जुड़े हैं. इस सम्मान पर अभिनेता ने खुलकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं. मातृभूमि न्यूज के अनुसार, ममूटी ने कहा, 'देश से मिलने वाले सम्मान से बड़ा कुछ भी नहीं है.' भारतीय सिनेमा और कला के क्षेत्र में उनके बेहतरीन योगदान के लिए ममूटी को देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान से नवाजा गया. ममूटी और आर. माधवन के अलावा, मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक को भी आज पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया.
यह भी पढ़ें- सबकी बेइज्जती करने वाले राज कुमार इस एक्टर को नहीं बोल पाए एक भी शब्द, एक्स-वाइफ ने बताई वजह
आर. माधवन और अलका याग्निक को पद्म पुरस्कार मिले
आर. माधवन को भारतीय सिनेमा और कला में उनके योगदान के लिए भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान, पद्म श्री से सम्मानित किया गया. दूसरी ओर, मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से सम्मानित किया.