तीन सीजन और 33 एपिसोड से भी नहीं भरा फैन्स का पेट, अब रहा सीजन 4, OTT पर 6 साल से खूब देखी जा रही ये सीरीज

इस सरीज की शुरुआत साल 2020 में हुई थी. इसके साथ बॉलीवुड के टॉप एक्टर की किस्मत भी चमकी. इससे पहले कोई सोच भी नहीं सकता था कि वह ऐसा भी कोई किरदार कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आश्रम का चौथा सीजन अनाउंस हो चुका है
Social Media
नई दिल्ली:

ओटीटी पर कंटेंट के अंबार के बीच कुछ एक ऐसी सीरीज भी निकल आती हैं जो दर्शकों के दिलों में बस जाती हैं और फिर अपनी जगह ऐसी पक्की कर लेती हैं कि फिर इनके एक के बाद एक सीजन आते हैं और फैन्स को एक सीजन खत्म होने के बाद अगले सीजन का इंतजा रहता है. इस कैटेगरी में मिर्जापुर का नाम भी लिया जा सकता है. दो सीजन के बाद अब इस सीरीज पर एक फिल्म आ रही है जो कि 4 सितंबर को रिलीज होने जा रही है. लेकिन हम यहां मिर्जापुर की नहीं बल्कि 6 साल पुरानी एक सीरीज की बात कर रहे हैं.

बॉबी देओल के लिए वरदान बनी थी ये सीरीज

बॉबी देओल का नाम सुनकर आप समझ ही गए होंगे कि हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं. चलिए अगर नहीं जानते तो बता देते हैं कि हम यहां आश्रम नाम से आई वेब सीरीज की बात कर रहे हैं. इस सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं और हर एक सीजन को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. इस सीरीज की शुरुआत साल 2020 में हुई थी. एमएक्स प्लेयर पर फ्री में अवेलेबल इस सीरीज को खूब देखा गया और यही वजह है कि अब चौथे सीजन की तैयारी शुरू हो चुकी है. मेकर्स ने ऑफीशियली अनाउंस कर दिया है कि चौथा सीजन आ रहा है. इस अनाउंसमेंट ने ही सीरीज को लेकर माहौल सेट कर दिया है. अभी रिलीज डेट सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है इसके बारे में भी जल्द कोई जानकारी मिल जाएगी.

तीन सीजन और 33 एपिसोड

2020 में शुरू हुई इस सीरीज के पहले सीजन में 9 एपिसोड थे. दूसरा सीजन (2020) भी 9 एपिसोड का था. तीसरा सीजन दो पार्ट में आया. पार्ट ए (2022) में 10 एपिसोड थे और पार्ट बी (2025) में कुल पांच एपिसोड थे. इस तरह ये हिट सीरीज अब तक 33 एपिसोड के साथ दर्शकों को एंटरटेन कर चुकी है.

यह भी पढ़ें: जब 24 साल की इस एक्ट्रेस ने 1989 में ला दी फिल्मों की सूनामी, एक साल में आईं 15 फिल्में 11 हुईं बुरी तरह फ्लॉप

Advertisement
Featured Video Of The Day
NDTV World Anviksha: द इंडिया - नेपाल डायलॉग, NDTV पर सबसे बड़ा मंथन
Topics mentioned in this article
Aashram
Aashram 3 MX Player
Bobby Deol
Tridha Chaudhary
Entertainment