OTT Release July 2026: सनी देओल की दहाड़, पेड्डी का हाहाकार, इस हफ्ते OTT पर आएंगी ये 8 फिल्में और वेब सीरीज

6 से 12 जुलाई के बीच OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. इस हफ्ते की लाइनअप में कोर्टरूम थ्रिलर, स्पोर्ट्स ड्रामा, क्राइम स्टोरी, इमोशनल फैमिली ड्रामा और इंटरनेशनल कंटेंट शामिल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
OTT Watchlist July 2026: इस हफ्ते की 8 बड़ी रिलीज, एक्शन का है धमाका
NDTV

OTT Release July 2026: जुलाई 2026 का दूसरा हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन का बड़ा पैकेज लेकर आया है. 6 से 12 जुलाई के बीच नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, सोनी लिव, एप्पल टीवी+ और जी5 जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इस हफ्ते की लाइनअप में कोर्टरूम थ्रिलर, स्पोर्ट्स ड्रामा, क्राइम स्टोरी, इमोशनल फैमिली ड्रामा और इंटरनेशनल कंटेंट शामिल हैं. सनी देओल की OTT डेब्यू फिल्म से लेकर राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा और कई पॉपुलर वेब सीरीज के नए सीजन तक, दर्शकों के लिए देखने को काफी कुछ है.

ये भी पढ़ें: ‘सतलुज' की वजह से ऑस्ट्रेलिया में बढ़ी जी5 की डिमांड, डाउनलोड रेट करीब 400 गुना बढ़ा

इक्का (Ikka)

सनी देओल की पहली OTT फिल्म इक्का 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. यह एक कोर्टरूम थ्रिलर है, जिसमें अक्षय खन्ना, तिलोत्तमा शोम और दीया मिर्जा भी अहम भूमिकाओं में हैं. कहानी एक ऐसे ईमानदार वकील की है, जिसे उसी शख्स का केस लड़ना पड़ता है जिसके खिलाफ वह पहले खड़ा हो चुका होता है.

पेद्दी (Peddi)

राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर पेद्दी 9 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. बुच्ची बाबू सना की डायरेक्शन में बनी यह पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा एक मजदूर की कहानी दिखाती है, जो क्रिकेट के जरिए अपने गांव के सम्मान की लड़ाई लड़ता है.

बाल्टी (Balti)

मलयालम स्पोर्ट्स ड्रामा बाल्टी 10 जुलाई को सोनी लिव पर आएगी. फिल्म में शेन निगम लीड रोल में हैं. कहानी एक कबड्डी प्लेयर की है, जिसकी जिंदगी अपराध की दुनिया से टकराव के बाद बदल जाती है.

Advertisement

आई एम नोट अफ्रेड (I'm Not Afraid)

यह इंटरनेशनल थ्रिलर 8 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इसमें एक 10 साल के बच्चे की कहानी दिखाई गई है, जो एक खतरनाक रहस्य से जुड़ जाता है.

नथिंग टू लूज (Nothing to Lose)

नेटफ्लिक्स की यह इमोशनल ड्रामा फिल्म 8 जुलाई से स्ट्रीम होगी. कहानी एक मां की है, जिसके नवजात बेटे को गंभीर बीमारी हो जाती है और वह उसके इलाज के लिए संघर्ष करती है.

Advertisement

ट्राइंग सीजन 5 (Trying Season 5)

एप्पल टीवी+ पर 8 जुलाई से आने वाला यह कॉमेडी-ड्रामा सीरीज का नया सीजन है. इसमें एक कपल की जिंदगी दिखती है, जिसमें गोद लिए बच्चों की बायोलॉजिकल मां की वापसी से कहानी नया मोड़ लेती है.

परिमाला एंड कंपनी (Parimala & Co)

तमिल ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर परिमाला एंड कंपनी 10 जुलाई से जी5 पर रिलीज होगी. फिल्म एक परिवार की कहानी है, जो एक रहस्यमयी मौत के बाद पुलिस जांच के घेरे में आ जाता है.

द वेस्टीज (The Westies) 

क्राइम ड्रामा द वेस्टीज 12 जुलाई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. यह न्यूयॉर्क की एक आयरिश क्राइम फैमिली की कहानी है, जिसमें सत्ता संघर्ष, धोखा और अपराध की उलझी हुई दुनिया दिखाई गई है.

Featured Video Of The Day
खामेनेई के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब
Topics mentioned in this article
OTT Release July 2026
Peddi
New OTT Release
Bollywood
Enetrtainment