फ्राइडे 17 जुलाई को OTT पर रिलीज हो रही 8 नई फिल्में और वेब सीरीज, पढ़ें किस प्लेटफॉर्म पर क्या है ताजा माल

इस हफ्ते OTT पर रिलीज होने वाली ये 8 फिल्में और वेब सीरीज हर मूड और हर पसंद के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ लेकर आई हैं. अगर आप वीकएंड एंटरटेनमेंट से भरपूर चाहते हैं, तो इन रिलीज को अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
17 जुलाई को OTT पर मनोरंजन का विस्फोट
Social Media
नई दिल्ली:

अगर इस वीकएंड घर बैठे एंटरटेनमेंट का पूरा डोज लेने का प्लान बना रहे हैं तो 17 जुलाई आपके लिए बेहद खास होने वाली है. इस दिन नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार और जी5 जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ कई नई फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देने जा रही हैं. इनमें रोमांटिक कॉलेज ड्रामा, साउथ की हाई-वोल्टेज एक्शन फिल्में, दिल छू लेने वाली सच्ची कहानियां और रोंगटे खड़े कर देने वाले थ्रिलर शामिल है. यानी कि इस बार हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास मौजूद है. ऐसे में अगर समझ नहीं आ रहा कि सबसे पहले क्या देखें तो ये पूरी लिस्ट आपकी मुश्किल आसान कर देगी.

हार्टस्टॉपर फॉरएवर

युवाओं की पसंदीदा रोमांटिक फ्रेंचाइजी का यह आखिरी चैप्टर है, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. निक और चार्ली अब कॉलेज की नई जिंदगी की ओर बढ़ रहे हैं. दूरियां उनके रिश्ते की सबसे बड़ी परीक्षा बनती हैं, लेकिन प्यार और दोस्ती की खूबसूरत कहानी दर्शकों को भावुक कर देगी.

23,000 लाइव्स

सच्ची घटना पर आधारित यह जर्मन फिल्म उन लोगों की कहानी दिखाती है जिन्होंने समुद्र में फंसे 23 हजार से ज्यादा शरणार्थियों की जान बचाने का साहसिक काम किया. इमोशनल और प्रेरक कहानी आपको अंत तक बांधे रखेगी. 23,000 लाइव्स भी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

मां इंति बंगाराम

साउथ स्टार समांथा की यह एक्शन फिल्म एक पूर्व शूटर की कहानी है, जिसे अपने परिवार की सुरक्षा के लिए फिर से हथियार उठाने पड़ते हैं. दमदार एक्शन और इमोशनल कहानी के दम पर यह फिल्म पहले ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और अब जियोहॉटस्टार के जरिए दोबारा अपना जलवा बिखरने की तैयारी कर रही है. 

Advertisement

ट्रांसफर त्रिमुर्तुलु

एक ईमानदार पुलिस कॉन्स्टेबल की जिंदगी तब बदल जाती है, जब वह एक बड़े राजनीतिक घोटाले की सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश करता है. जी5 पर स्ट्रीम होने जा रही फिल्म में एक्शन, राजनीति और कोर्टरूम ड्रामा का जबरदस्त कॉम्बो देखने को मिलेगा.

द मैप ऑफ लॉन्गिंग

फेमस किताब पर आधारित यह इमोशनल सीरीज ग्रेटा नाम की लड़की की कहानी है, जो अपनी बहन की मौत के बाद गहरे दुख से जूझ रही है. यह कहानी दर्द से उबरकर जिंदगी को दोबारा अपनाने की प्रेरणा देती है. इस वेब सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. 

Advertisement

द ईस्ट पैलेस

कोरियन ड्रामा पसंद करने वालों के लिए यह सीरीज किसी ट्रीट से कम नहीं है. शाही परिवार पर मंडरा रहे रहस्यमयी श्राप को खत्म करने के लिए एक भूत शिकारी और एक ऐसी लड़की की मदद ली जाती है जो मृत लोगों की आवाज सुन सकती है. यह के-ड्रामा भी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. 

द डेविल

साउथ स्टार दर्शन थूगुदीपा की यह पॉलिटिकल थ्रिलर एक आम आदमी की कहानी है, जिसे एक नेता के लापता बेटे की जगह रहने के लिए मजबूर किया जाता है. इसके बाद शुरू होता है साजिशों और सत्ता के खेल का खतरनाक सफर. आप इसे जी5 पर देख सकेंगे. 

डिजायर

मेक्सिकन सस्पेंस फिल्म डिजायर एक सफल महिला वकील की जिंदगी पर आधारित है, जिसकी दुनिया एक सीक्रेट अफेयर के बाद पूरी तरह बदल जाती है. धोखा, रहस्य और अचानक आने वाले ट्विस्ट से भरी यह कहानी थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए शानदार ऑप्शन है. यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: आमिर खान की शादी में क्यों नहीं आई थीं किरण और रीना, इस वजह से शादी में नहीं आ पाईं पहली और दूसरी बीवी

Advertisement
Featured Video Of The Day
नाले की खुदाई पड़ गई भारी, ताश के पत्तों की तरह जमींदोज हुआ मकान- VIDEO
Topics mentioned in this article
OTT Release 17 July 2026
New Movies And Web Series
Jio Hotstar Movies
OTT Release
Entertainment