OTT की 8 एपिसोड की ये वेब सीरीज पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं आप, तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द है कहानी

OTT पर यूं तो हर हफ्ते और हर दिन कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता ही रहता है. लेकिन कभी कभी छोटी छोटी कहानियां दर्शकों के दिलों में उतर जाती हैं. ये कहानी भी कुछ इसी तरह की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हेलो हम बोल रहे हैं सीरीज को मिल रहा दर्शकों का प्यार
Social Media
नई दिल्ली:

वेव्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘हैलो हम बोल रहे हैं' ने दर्शकों और आलोचकों दोनों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. अभ्यांक-आनंद की जोड़ी की लिखी और उन्हीं के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में राजनीति, परिवार, प्यार और दोस्ती का रोचक मिक्स पेश किया गया है. टैगलाइन “किसी एक की किस्मत बदलने के लिए हजारों की किस्मतें बदलती हैं” पूरी कहानी का सार पेश करती है.

कहानी तीन दोस्तों पप्पू, पवन और पिंटू के इर्द-गिर्द घूमती है. ये तीनों दिशाहीन और बेकार जीवन जी रहे हैं. पप्पू के जीवन में एक लड़की के आने से प्यार की शुरुआत होती है, लेकिन यही प्यार उसे और उलझा देता है. परिवार वाले विरोध करते हैं दोस्त मजाक उड़ाते हैं और पप्पू खुद को खोया-खोया महसूस करने लगता है. इधर कहानी में राजनीतिक साजिशें भी शामिल हो जाती हैं. एक स्टिंग ऑपरेशन और सत्ता के खेल में पप्पू अचानक फंस जाता है. अब सिर्फ उसकी किस्मत ही नहीं, बल्कि कई लोगों की जिंदगी दांव पर लग जाती है.

प्रतिभा तिवारी, सुष्मिता मुखर्जी, यशपाल शर्मा, निलय मिताश, इश्तियाक खान और दया शंकर पांडे जैसे अनुभवी कलाकारों ने इसमें दमदार अभिनय किया है. निर्देशक जोड़ी ने इसे परिवार और राजनीतिक ड्रामा का ताजा अंदाज देने की कोशिश की है. हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ गंभीर मुद्दों को छूती यह सीरीज दर्शकों को हंसाती भी है और सोचने पर मजबूर भी करती है.

यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले छोटी-छोटी बच्चियों ने दिखाई गोवर्धन लीला, कथक और भक्ति के समागम ने जीता दिल

Advertisement

आलोचकों का कहना है कि बिना बड़े स्टार्स के भी मजबूत कहानी और अच्छे अभिनय के दम पर यह सीरीज अपनी जगह बना रही है. 24 जुलाई को रिलीज हुई यह वेब सीरीज वेव्स ओटीटी पर उपलब्ध है और दर्शक इसे परिवार के साथ देखने लायक बता रहे हैं.

Featured Video Of The Day
नेपाल बाढ़ के बीच मानवता की मिसाल, मुंबई के युवा कर रहे मदद
Topics mentioned in this article
OTT
OTT Movies
Latest OTT Release
Entertainment
Bollywood