अन्नू कपूर का छलका दर्द, बोले- 'ओम पुरी ने मेरी बहन को धोखा दिया, उसकी जिंदगी तबाह कर दी'

Om Puri cheated on his first wife : अन्नू कपूर की बहन सीमा कपूर ने ओम पुरी से शादी की थी. लेकिन शादी के कुछ महीने बाद ही एक्टर के अफेयर की खबर से दोनों का रिश्ता टूट गया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अन्नू कपूर की बहन ने ओम पुरी से की थी शादी

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स में ओम पुरी का नाम गिना जाता है. लेकिन एक्टर अन्नू कपूर के दिल में उनके लिए कड़वी यादे हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि अन्नू कपूर की बहन सीमा कपूर की शादी ओम पुरी से हुई थी. लेकिन एक्टर ने तब उन्हें छोड़कर नंदिता से शादी कर ली जब वह प्रेग्नेंट थीं. वहीं हाल ही में सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में अन्नू कपूर ने  ने अपनी बहन की शादी के सेंसिटिव दिनों को याद किया और ओम पुरी की पर्सनल लाइफ का जिक्र किया. 

ओम पुरी को बताया बेहतरीन एक्टर

अन्नू कपूर ने कहा, ओम पुरी बेहतरीन एक्टर थे. उनके जैसा कोई अच्छा एक्टर नहीं था. लेकिन यह अलग मामला है. वह किसी और का पति बन गए और किसी और का पति बनने के बाद उन्होंने एक महिला को धोखा दिया. कुछ चीजें थीं, जो गलत हुईं और मैं उस महिला का भाई हूं. बता दें कि अन्नू कपूर सीमा कपूर की बात कर रहे हैं, जिन्होंने 90 के दशक में सीमा कपूर से शादी की थी और कुछ महीने में ही दोनों की शादी खत्म हो गई जब उन्हें पता चला कि एक्टर का अफेयर चल रहा है. 

ये भी पढ़ें- 1978 में अमिताभ बच्चन की रिलीज हुईं 6 फिल्में, 3 में हुई बिग बी की मौत, 4 ने बॉक्स ऑफिस पर की खूब कमाई

अन्नू कपूर ने कहा- वह तो 10 साल पहले ही चले गए होते

सालों बाद ओम पुरी की तबीयत बिगड़ने के बाद दोनों साथ आए. वहीं इस पर अन्नू कपूर ने बताया कि वह गुस्से में रहते थे ना सिर्फ ओम पुरी के लिए बल्कि अपनी बहन के लिए भी. उन्होंने कहा, “वह तो 10 साल पहले ही चले गए होते. मेरी बहन ही थी, जिसने उनकी देखभाल की. ​​जब आपका शरीर कमजोर और नाजुक हो गया, तब आप वापस आए. मैं अपनी बहन से नाराज और परेशान भी था.” 

Advertisement

ओम पुरी पर अन्नू कपूर को था गुस्सा

आगे अन्नू कपूर ने कहा, आज ओम पुरी नहीं हैं. उनका बेटe है. और आज भी मैं भगवान से उनके बेटे के लिए प्रार्थना करता हूं और उनकी एक्स वाइफ नंदिता के लिए भी. मेरी किसी के लिए दुश्मनी नहीं है. लेकिन बहन के लिए अफसोस है क्योंकि उसकी लाइफ बर्बाद हो गई. उसके पास कोई सपोर्ट नहीं था. अगर मैं सभी कहानी बताने लगा तो यह खराब हो जाएगा क्योंकि मेरे अंदर का भाई बाहर आ जाएगा. ओम पुरी मुझसे डरते थे क्योंकि मैं साफ कह देता था. डरता नहीं था. मैं हेल्पलेस था. मैं कुछ नहीं कर पाया.  

ये भी पढ़ें- ना कोई पोस्टर, ना गाना रिलीज, फिर भी 1993 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनीं ये फिल्म, जिससे किसी को नहीं थी उम्मीद

Advertisement
Featured Video Of The Day
Dewas Crackers Factory: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, कई की मौत