बुजुर्ग ने अपने गाने से इंटरनेट पर मचाई सनसनी, इस फीलिंग के साथ गाया गाना लोग बोले- जवानी में लगाई होगी आग

सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग का सिंगिंग वीडियो तहलका मचा रहा है. इस बुजुर्ग ने जिस फीलिंग के साथ उदित नारायण का गाना गाया है, उसे देखने के बाद लोग भी हैरान हैं और तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
बुजुर्ग का सिंगिंग वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

हमारे देश में टैलेंट की कमी नहीं है. हालांकि बहुत से लोगों को सही मंच नहीं मिल पाता. लेकिन सोशल मीडिया ऐसे लोगों के लिए वरदान बनकर आया है और ऐसे ढेरों लोग इस प्लेटफार्म के जरिए सामने आ रहे हैं, जिनके अंदर प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई है. एक ऐसे ही बुजुर्ग शख्स का गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर सनसनी बना हुआ. ये बुजुर्ग मशहूर सिंगर उदित नारायण का गाना गाता दिख रहा है. इंटरनेट पर इस बुजुग का वीडियो आग की तरह फैल रहा है और लोग इस पर भर-भर कर प्यार बरसा रहे हैं.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अम्बुज पटेल नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में एक बुजुर्ग फिल्म 'दिल है बेताब' का 'क्या तुम्हे पता है ए गुलशन' गाना गाता नजर आ रहा है. बुजुर्ग जिस खूबसूरती और फील के साथ इस गाने को गाते हैं, उसे देख आप भी फैन बन जाएंगे. एक ट्रेंड सिंगर की तरह सुर और तान छेड़ते इस शख्स की आवाज बेहद खूबसूरत सुनाई देती है. इनके साथ एक महिला भी इस गाने को गाती दिखती है.

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को साढ़े चार लाख के करीब लाइक्स मिल गए हैं और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो पर कमेंट करते हुए ढेरों लोग इस बुजुर्ग की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, जितना भी सुनो, कम लगता है. वहीं दूसरे ने लिखा, बाबा ने कमाल कर दिया. वहीं तीसरे ने लिखा, आपकी तो मोहम्मद रफी जैसी आवाज है. वहीं एक अन्य ने लिखा, दादाजी ने जवानी में लगाईं होगी आग.

Advertisement

ये भी देखें: पैपराजी ने सिद्धार्थ के साथ फोटो के लिए किया रिक्वेस्ट, अदिति ने कहा - "मुमकिन नहीं"

Featured Video Of The Day
मंच पर सरेआम छलक पड़े ताकतवर पूर्व गृह मंत्री के आंसू! दतिया में रो पड़े नरोत्तम मिश्रा
Topics mentioned in this article
Old Man Singing Video
Old Man Viral Video
Old Man Singing Video Viral
Old Man Sings Udit Narayan Song
Old Man Singing Udit Narayan Song
Old Man Singing Kya Tumhe Pata Hai A Gulshan
Viral Singing Video
Viral Vidoes
Old Man Sings Kya Tumhe Pata Hai
Dil Hai Betaab Movie
बुजुर्ग का गाना वायरल
बुजुर्ग ने गाया उदित नारायण का गाना
बुजुर्ग ने गाया क्या तुम्हे पता है
बुजुर्ग के गाने का वीडियो वायरल