फर्स्ट डे फर्स्ट शो में 'ओ रोमियो' का बज गया बैंड, हाउसफुल छोड़िए धड़ाधड़ कैंसल हुए शो

शाहिद कपूर की नई फिल्म 'ओ रोमियो' आज यानी 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, दिशा पटानी और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फर्स्ट डे फर्स्ट शो में 'ओ रोमियो' का बज गया बैंड

शाहिद कपूर की नई फिल्म 'ओ रोमियो' आज यानी 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, दिशा पटानी और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं. जबकि विक्रांत मैसी स्पेशल अपीयरेंस में हैं. 'ओ रोमियो' काफी समय से सुर्खियों में बुनी हुई है, लेकिन शाहिद कपूर की इस फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो में निराशा का सामना करना पड़ा. फिल्म के शो कैंसिल करने पड़े. 

ये भी पढ़ें: कभी बनी शिवानी तो कभी दिव्या, पॉपुलर होने के लिए जिंदगी में दो बार नाम बदल चुकी हैं टीवी की ये हीरोइन

कहां कैंसिल हुए ओ रोमियो के शो

डेक्न हैराल्ड की खबर के अनुसार मुंबई के कम से कम दो थिएटर्स में 'ओ रोमियो' के ओपनिंग शो के लिए बिल्कुल भी दर्शक नहीं पहुंचे, जिसके कारण थिएटर मालिकों को उन शो को कैंसल करना पड़ा. 'ओ रोमियो' बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने बनाई है. शाहिद कपूर इसमें मुख्य भूमिका में हैं और यह उनकी विशाल के साथ चौथी फिल्म है. रिलीज से पहले 'ओ रोमियो' को लेकर काफी चर्चा हुई थी, जिसमें ट्रेलर लॉन्च में नाना पाटेकर का इंतजार और गाने लॉन्च इवेंट में फैंस की भीड़ जैसी घटनाएं शामिल थीं. साथ ही, एक कानूनी नोटिस भी आया था, लेकिन कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर कोई रोक नहीं लगाई.

क्या बोले शाहिद

फिल्म के प्रमोशन के दौरान शाहिद कपूर ने कहा था कि बॉलीवुड में अच्छी फिल्मों की कमी और बिजनेस को पहले रखने की सोच से दर्शक थिएटर्स से दूर हो रहे हैं. उन्होंने माना कि दर्शकों का ध्यान कम समय के लिए होता है, लेकिन अच्छी कहानी और ईमानदार बनावट वाली फिल्में अभी भी लोगों को आकर्षित कर सकती हैं.

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
आमिर खान की तीसरी शादी पर नितेश राणे के बयान से मचा सियासी बवाल!
Topics mentioned in this article
O Romeo
O Romeo Review
O Romeo Movie Review
Film O Romeo
O Romeo Show Cancelled