O Romeo Box Office Collection day 4: शाहिद कपूर का जलवा बरकरार, चौथे दिन ओ रोमियो ने कमाए इतने करोड़

O Romeo Box Office Collection day 4: शाहिद कपूर की नई फिल्म ओ रोमियो ने बॉक्स ऑफिस पर वैलेंटाइन वीकेंड में अच्छी शुरुआत की, लेकिन चौथे दिन यानी पहले सोमवार को कमाई में काफी गिरावट आई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
O Romeo Box Office Collection day 4: शाहिद कपूर का जलवा बरकरार
नई दिल्ली:

O Romeo Box Office Collection day 4: शाहिद कपूर की नई फिल्म ओ रोमियो ने बॉक्स ऑफिस पर वैलेंटाइन वीकेंड में अच्छी शुरुआत की, लेकिन चौथे दिन यानी पहले सोमवार को कमाई में काफी गिरावट आई है. विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म 13 फरवरी 2026 को रिलीज हुई थी. फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार भी नजर आए हैं.

ये भी पढ़ें: OTT This Week: फरवरी का तीसरा हफ्ता होगा मजेदार, ओटीटी पर मिलेगा भरपूर मसाला, लव, कॉमेडी, एक्शन से लेकर थ्रिलर की होगी भरमार

ओ रोमियो का कलेक्शन

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन (शुक्रवार) को 8.5 करोड़ रुपये कमाए. शनिवार को इसमें अच्छी बढ़ोतरी हुई और कलेक्शन पहुंचा 12.65 करोड़ रुपये तक. रविवार को थोड़ी कमी आई और यह 9 करोड़ रुपये रही. इस तरह तीन दिनों में फिल्म ने करीब 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. लेकिन सोमवार (चौथा दिन) को कलेक्शन काफी गिरा और ओ रोमियो ने लगभग 2.5 करोड़ रुपये की कमाई की है. चार दिनों के बाद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 32.71 करोड़ रुपये हो गई है.

ओ रोमियो की कहानी

फिल्म की कहानी मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर आधारित है, जिसमें गैंगस्टर, रोमांस और एक्शन का मिश्रण है. यह हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' से प्रेरित है. फिल्म को एडल्ट सर्टिफिकेट मिला है क्योंकि इसमें हिंसा और स्ट्रॉन्ग भाषा है. रिलीज के समय मिश्रित समीक्षाएं मिलीं - शाहिद की परफॉर्मेंस और विजुअल्स की तारीफ हुई, लेकिन स्क्रिप्ट और लंबाई पर सवाल उठे. खास बात यह है कि शाहिद कपूर की पुरानी हिट फिल्म कबीर सिंह (2019) की तुलना में ओ' रोमियो चार दिनों में लगभग 85 प्रतिशत पीछे चल रही है. कबीर सिंह ने पहले चार दिनों में बहुत मजबूत प्रदर्शन किया था, जबकि इस फिल्म को वीकडे पर दर्शकों का कम साथ मिल रहा है. 

Featured Video Of The Day
Sambhal Burqa News: बुर्के में आई कांवड़ तो गुस्से से लाल हुए मौलाना! क्या है पूरा मामला? | UP News