O Romeo Box Office Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस की पटरी पर सरपट दौड़ रहा 'रोमियो', 100 करोड़ से इतनी दूर

O Romeo Box Office Collection Day 9: शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी की फिल्म ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस टिकती नजर आ रही है. देखें 9 दिन में कितनी हुई कमाई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
O Romeo Box Office Collection Day 9: शाहिद कपूर की ओ रोमियो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Social Media
नई दिल्ली:

O Romeo Box Office Colleciton Day 9: शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को थिएटर में रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है. नौ दिनों में इस एक्शन-ड्रामा ने 60.26 करोड़ रुपये की कलेक्शन कर ली है. ये आंकड़े फिल्म में दर्शकों की लगातार दिलचस्पी को दिखाते हैं. फिल्म की कलेक्शन को लेकर लेटेस्ट अपडेट नाडियाडवाला ग्रैंडसन के ऑफीशियल इंस्टा पेज पर शेयर की गई है.

9 दिन में कितना कमा गई ओ रोमियो

ओ रोमियो की कलेक्शन को लेकर अगर आंकड़े देखें जाएं तो फिल्म ने पहले हफ्ते में 52.51 करोड़ कमाए. इसके बाद आठवें दिन ओ रोमियो के खाते में 3.25 करोड़ आए. नौवे दिन कमाई का आंकड़ा 4.50 करोड़ रहा. कुल मिलाकर 9 दिन में 60.26 करोड़ खाते में आ चुके हैं. ये फिल्म थोड़ा और जोर दिखा देती है तो कमाई 100 करोड़ हो सकती है. एक हफ्ते की अच्छी रफ्तार इसे कमाई की दौड़ का सिकंदर भी बना सकती है. 

यह भी पढ़ें: कांतारा में दैव बन रोंगटे खड़े करवा चुके ऋषभ शेट्टी अब बन रहे हनुमान, पुष्पा मेकर्स से मिलाया हाथ

Advertisement

O Romeo का बजट कितना है?

शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी के लीड रोल वाली ये फिल्म विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी है. विकिपीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस फिल्म को बनने में करीब 125 से 150 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. अगर ये फिल्म 150 करोड़ कमा लेती है तो इसे एक तरह से हिट कहा सकता है लेकिन इससे पहले ही अगर इस रोमियो की सांसें थम जाती हैं तो मुनाफा दूर की कौड़ी साबित हो सकता है. 

शाहिद कपूर की आखिरी हिट फिल्म कौन सी है?

शाहिद कपूर की हिट फिल्म की बात करें तो आखिर हिट कबीर सिंह को माना जा सकता है. साल 2019 में आई फिल्म में शाहिद एक टॉक्सिक लवर के रोल में थे. हालांकि फैन्स को उनका ये रफ एंड टफ अंदाज और लवर बॉय इमेज काफी पसंद आई. विकिपीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 60 करोड़ था और इसने 379 करोड़ की कलेक्शन की थी. इसके बाद जर्सी, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया, देवा आईं लेकिन ये एवरेज ही रहीं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: शिखर धवन की बारात में कुछ ऐसा रहा बारातियों का स्वैग, 'गब्बर' की शादी में डीजे पर चढ़कर नाचे दोस्त-यार

Featured Video Of The Day
वैष्‍णो देवी से बगलामुखी तक... चढ़ावे की चोरी की खबरें, मंदिरों में हो क्‍या रहा?
Topics mentioned in this article
O Romeo Collection
O Romeo Box Office Collection
O Romeo Movie
O Romeo Sacnilk
O Romeo Collection Sacnilk
O Romeo Box Office Collection Sacnilk
O Romeo Worldwide Collection
O Romeo Box Office Collection Day 9
O Romeo Hit Or Flop
O Romeo Total Collection
O Romeo Imdb
O Romeo Box Office Collection Worldwide