न राम, न रावण, 4000 करोड़ की 'रामायणम' में सबसे दौलतमंद है ये एक्टर,ट्रेलर में दिखी छोटी सी झलक, नेटवर्थ है 1200 करोड़

रामायणम में एक ऐसा भी एक्टर नजर आने वाला है. जो फिल्म के राम, लक्ष्मण, हनुमान, सीता और रावण से भी ज्यादा अमीर है. यह एक्टर फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा रियल स्टेट का मशहूर बिजनेमैन है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रामायण का सबसे अमीर कलाकार कौन?
NDTV

रामायणम का ट्रेलर रिलीज होने के बाद इस फिल्म से जुड़े कलाकारों की भी खूब चर्चा हो रही है. फिल्म का बजट करीब 4000 करोड़ है. रामायणम के ट्रेलर में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी सहित कई कलाकारों को लेकर लोग अपने विचार शेयर कर रहे हैं. लेकिन रामायणम में एक ऐसा भी एक्टर नजर आने वाला है. जो फिल्म के राम, लक्ष्मण, हनुमान, सीता और रावण से भी ज्यादा अमीर है. यह एक्टर फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा रियल स्टेट का मशहूर बिजनेसमैन है.

ये भी पढ़ें; मां बनने के बाद बदल गई प्रीति जिंटा की दुनिया, आठ साल बाद फिल्मों में वापसी पर बोल डाली ये बड़ी बात

रामायणम का कौन एक्टर सबसे अमीर

इस एक्टर का नाम विवेक ओबेरॉय है. रामायणम में विवेक ओबेरॉय विद्युत्जिह्व का किरदार निभा रहे हैं. यह रावण की बहन शूर्पणखा के पति और कालकेय दानव कुल के सेनापति का रोल है. ट्रेलर में भी विवेक को थोड़े समय के लिए देखा जा सकता है. वह रामायणम के सबसे अमीर कलाकार हैं. विवेक ओबेरॉय सिर्फ फिल्मों से नहीं, बल्कि बिजनेस से भी अच्छी कमाई करते हैं. उनकी कुल नेटवर्थ करीब 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

विवेक ओबेरॉय की कमाई

विवेक ओबेरॉय  ने खुद बताया था कि 19 साल की उम्र में ही उन्होंने अपना पहला बिजनेस शुरू कर दिया था. छोटी उम्र से ही ट्रेडिंग और बचत का शौक था. 16-17 साल की उम्र में ही उन्होंने एक करोड़ रुपये कमा लिए थे. वे लंबे समय तक काम करते हैं और उनके बिजनेस से कई लोगों को रोजगार भी मिला है. उनके पास कई कंपनियां हैं और उन्होंने समझदारी से निवेश किया है.


बाकी कलाकारों की नेटवर्थ

वहीं बात करें रामायणम के राम यानी रणबीर कपूर की नेटवर्थ की बात करें तो उनकी नेटवर्थ 369 से 400 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है. वे फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, रियल एस्टेट और प्रोडक्शन से कमाते हैं. एक फिल्म के लिए उनकी फीस 45-50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. ‘रामायण' के लिए उन्होंने 70-75 करोड़ रुपये लिए हैं. सनी देओल की नेटवर्थ करीब 130 करोड़ रुपये है. वे एक फिल्म के लिए 40-60 करोड़ रुपये फीस लेते हैं. यश की नेटवर्थ करीब 53 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

Featured Video Of The Day
क्या है 'काला जादू' विवाद? तेलंगाना में सियासी घमासान!
Topics mentioned in this article
Vivek Oberoi
Vivek Oberoi Net Worth
Ramayana
Vivek Oberoi Business
Bollywood