Welcome to the Jungle Update: 3 या 4 नहीं बल्कि वेलकम टू द जंगल में होंगे इतने गाने, एक तो होगा भोजपुरी सॉन्ग

Welcome to the Jungle Update: अब 'वेलकम टू द जंगल' के डायरेक्टर अहमद खान ने फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी दी है, जिसकी खूब चर्चा हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Welcome to the Jungle Update: 3 या 4 नहीं बल्कि वेलकम टू द जंगल में होंगे इतने गाने

Welcome to the Jungle Update: अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की तैयारियां जोरों पर हैं. फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का निर्देशन बागी 2 और बागी 3 के डायरेक्टर अहमद खान कर रहे हैं, फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म को लेकर मेकर्स लगातार अपडेट दे रहे हैं. अब 'वेलकम टू द जंगल' के डायरेक्टर अहमद खान ने फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी दी है, जिसकी खूब चर्चा हो रहा है.

ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा डेथ केस से गुस्से में ममता कुलकर्णी, कहा- छोटे घर की लड़कियों को परेशानी...

'वेलकम टू द जंगल' में कितने गाने

अहमद खान ने हाल ही में एक बड़ा अपडेट देते हुए बताया कि इस कॉमेडी 'वेलकम टू द जंगल' में कुल 5 गाने हैं, साथ ही कुछ छोटे म्यूजिकल पीस भी शामिल किए गए हैं. अभी तक फिल्म के दो गाने रिलीज हो चुके हैं. पहला टाइटल ट्रैक था, जिसमें अक्षय कुमार के डबल रोल की झलक दिखाई गई. दूसरा गाना 'घिस घिस घिस' है, जिसमें अक्षय कुमार भोजपुरी स्टाइल में नजर आए और उनके साथ अक्षरा सिंह ने भी जोरदार परफॉर्मेंस दी. इस गाने ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा है.

डायरेक्टर अहमद खान ने बताया कि 'वेलकम टू द जंगल' में ये 5 गाने फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने और मनोरंजन बढ़ाने के लिए बनाए गए हैं. गानों को सिर्फ सजावट के तौर पर नहीं रखा गया है, बल्कि इनमें कॉमेडी और कहानी दोनों का पूरा ध्यान रखा गया है. फिल्म डार्क ह्यूमर वाली कॉमेडी है, इसलिए गानों को भी इसी हिसाब से सोच-समझकर तैयार किया गया है.

फैंस को क्यों है ज्यादा उम्मीद?

'वेलकम' सीरीज की पहली फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी, जिसमें अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ, अनिल कपूर और नाना पाटेकर जैसे कलाकार थे. दूसरी फिल्म 'वेलकम बैक' 2015 में आई थी. अब तीसरी फिल्म में भी बड़े कलाकारों की भरमार है. अहमद खान ने प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बड़े विजन को पूरा करने में पूरा साथ दिया. मुश्किलों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी.

अक्षय कुमार इस साल पहले ही 'भूत बंगला' लेकर आए थे. अब 'वेलकम टू द जंगल' से फिर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने की तैयारी है. फिलहाल फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है. 26 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड में चर्चा तेज है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
महाराष्ट्र में डूब गईं सड़कें! भयंकर लैंडस्लाइड, थमी ट्रेनों की आवाजाही!
Topics mentioned in this article
Bollywood
Entertainment
Welcome To The Jungle
Welcome To The Jungle Song
Film Welcome To The Jungle