दृश्यम 3 नहीं धुरंधर 2 के बाद भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली है ये फिल्म, टॉप 10 की रेटिंग में दूसरे नंबर पर

धुरंधर 2 के बाद 2026 में अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 है जिसकी कमाई की ज्यादा चर्चा हो रही है. लेकिन ऐसा नहीं दृश्यम 3 नहीं धुरंधर 2 के बाद भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक और फिल्म है, जिसे दुनियाभर में कमाई से बॉक्स ऑफिस हिला डाला है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दृश्यम 3 नहीं धुरंधर 2 के बाद भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली है ये फिल्म
NDTV

भारत में इस साल धुरंधर 2 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. वहीं धुरंधर 2 के बाद 2026 में अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 है जिसकी कमाई की ज्यादा चर्चा हो रही है. लेकिन ऐसा नहीं दृश्यम 3 नहीं धुरंधर 2 के बाद भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक और फिल्म है, जिसे दुनियाभर में कमाई से बॉक्स ऑफिस हिला डाला है. इस फिल्म का नाम स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे है.

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे की कमाई

टॉम हॉलैंड की सुपरहीरो फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने भारत में अपना थिएटर रन खत्म कर दिया है. फिल्म ने देशभर में कुल 643 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. 3डी शो सहित इसकी कुल ग्रॉस कमाई करीब 643.75 करोड़ रुपये रही, जबकि नेट कलेक्शन 483.50 करोड़ रुपये और साधारण ग्रॉस 585.25 करोड़ रुपये रहा.  

यह हॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है भारत में. साथ ही टाइटैनिक और अवेंजर्स: एंडगेम के बाद यह तीसरी हॉलीवुड फिल्म है जिसने भारत में दो करोड़ से ज्यादा दर्शक आकर्षित किए. इसके अलावा दृश्यम 3 के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है. दृश्यम 3 ने अब तक सिर्फ 509 करोड़ रुपये कमाए हैं.   

फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का पहला हफ्ता सबसे मजबूत रहा. पहले हफ्ते में ही नेट 324.50 करोड़ और ग्रॉस (3डी सहित) 431 करोड़ रुपये हो गए. दूसरे हफ्ते में नेट 105.75 करोड़ रहा. इसके बाद धीरे-धीरे कमाई कम होती गई, लेकिन फिल्म ने आठ हफ्तों से ज्यादा तक सिनेमाघरों में अपनी जगह बनाए रखी. 

Advertisement

दुनियाभर में कमाई 

दुनियाभर में भी स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने कमाल का रिकॉर्ड बनाया. फिल्म ने कुल 2.525 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा कमाए. इसमें नॉर्थ अमेरिका से 960 मिलियन डॉलर और विदेशों से 1.565 अरब डॉलर आए. नॉर्थ अमेरिका में यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. दुनियाभर में यह तीसरी सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्म है.  

सोनी पिक्चर्स की इस फिल्म ने दर्शकों को फिर से स्पाइडर-मैन के जादू में बांध लिया. मजबूत कहानी, एक्शन और टॉम हॉलैंड के परफॉर्मेंस ने इसे सफल बनाया. भारत में भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला, जिससे यह हॉलीवुड फिल्मों के लिए नया बेंचमार्क बन गई.  

Advertisement

यह भी पढ़ें | Spiderman Box Office: 17 दिनों में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं टॉम हॉलेंड की स्पाइडर मैन

Featured Video Of The Day
Baba Bageshwar EXCLUSIVE : 'बुर्के वाली मत बनना' पर Dhirendra Shastri ने क्या सच बताया?
Topics mentioned in this article
Spider-Man Brand New Day
Spider-Man Brand New Day Box Office Collection
Spider-Man Brand New Day Box Office Report
Spider-Man Brand New Day Collection
Spider-Man Brand New Day Collection Worldwide