ना आवारापन 2 ना बंटवारा 1947, बिना शोर शराबे के 14 अगस्त की विनर बनीं रवीना टंडन की फिल्म, 3 दिन में 100 करोड़ पार

Vishwanath and Sons Box Office Collection:साउथ के सिंघम सूर्या की फिल्म को 14 अगस्त को रिलीज हुई इमरान हाशमी की आवारापन 2 और सनी देओल की बंटवारा 1947 पछाड़ नहीं पाई. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
14 अगस्त की बॉक्स ऑफिस विनर बनीं रवीना टंडन और सूर्या की फिल्म
नई दिल्ली:

Vishwanath and Sons Box Office Collection Day 2: 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली दो फिल्मों की चर्चा रही, जिसमें इमरान हाशमी की आवारापन 2 और सनी देओल की बंटवारा 1947 की गूंज बॉक्स ऑफिस पर सुनाई दी. लेकिन बात करें दो दिनों में सबसे ज्यादा कलेक्शन की तो बिना कोई शोर शराबे या एक्शन के साउथ के सिंघम सूर्या और बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने बॉक्स ऑफिस पर 14 अगस्त को एंट्री मारी और केवल 3 दिनों में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई फिल्मों के विनर की लिस्ट में नंबर वन बन गई. हम बात कर रहे हैं सूर्या और रवीना टंडन की विश्वनाथ एंड सन्स की, जो 14 अगस्त को रिलीज हुई है. 

14 अगस्त की विनर बनीं साउथ की फिल्म

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, भारत में तीसरे दिन 20.55 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ 58.15 करोड़ का नेट कलेक्शन हासिल किया है. जबकि इंडिया ग्रॉस 67.22​​​​​​​ करोड़ रहा है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म ने छलांग लगाई है. सूर्या की फिल्म ने  110.22 करोड़ का कलेक्शन दुनियाभर में हासिल कर लिया है और आवारापन 2 को पछाड़ दिया है. 

ये भी पढे़ं- आवारापन 2 की चर्चा के बीच पाकिस्तानी सिंगर ने रिलीज किया तेरा मेरा रिश्ता 2.0, यूट्यूब पर हो रहा ट्रेंड, फैंस बोले- Nostalgic 

Advertisement

आवारापन 2 और बंटवारा 1947 को छोड़ा पीछे

14 अगस्त को रिलीज हुई बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों की बात करें तो इमरान हाशमी की आवारापन 2 भारत में 81.75 करोड़ के नेट कलेक्शन और 98.10​​​​​​​ करोड़ ग्रॉस कलेक्शन के साथ आगे है. हालांकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 110.10​​​​​​​ करोड़ कमाई के साथ फिल्म विश्वनाथ एंड सन्स से पीछे रह गई है. वहीं बंटवारा 2 की बात करें तो भारत में 26.50​​​​​​​ करोड़ नेट कलेक्शन और 31.61 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन के साथ वर्ल्डवाइड 37.11 करोड़ के साथ सनी देओल की फिल्म सबसे पीछे है. 

विश्वनाथ एंड सन्स के साथ रोमांटिक फिल्मों में सूर्या की वापसी

सूर्या सिंघम जैसी एक्शन और थ्रिलर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. लेकिन विश्वनाथ एंड सन्स के साथ वह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में 18 साल बाद वापसी कर रहे हैं. वेंकी अटलुरी द्वारा निर्देशित फिल्म में सूर्या, ममिथा बैजू, राधिका सारथकुमार और रवीना टंडन अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी 42 साल के ओलंपिक मेडलिस्ट और बिजनेसमैन सिंगल डैड संजय विश्वनाथ (सूर्या) की है, जो किसी कारण शादी नहीं करना चाहता. लेकिन उसकी मां निर्मला देवी (राधिका सरथकुमार) चाहती हैं कि परिवार की विरासत आगे बढ़े. मां की इच्छा पूरी करने के लिए संजय सरोगेसी से बेटे का पिता बनता है. लेकिन बच्चे को गंभीर बीमारी हो जाती है. इसके इलाज के लिए सरोगेट मदर मैडी (ममिथा बैजू) को परिवार में लाना पड़ता है. फिल्म में रवीना टंडन अहम किरदार निभाती नजर आ रही हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- शादी में दुल्हन के दिल का हाल बताता ये 25 साल पुराना गाना, सोनाली बेंद्रे की मासूमियत और अल्का याग्निक की आवाज ने लगाए चार चांद 

Featured Video Of The Day
वंदे मातरम पर महासंग्राम: बीजेपी का कांग्रेस पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप, सोनिया-राहुल से माफी की मांग
Topics mentioned in this article
Raveena Tondon
Awarapan 2
Batwara 1947
Bollywood
Vishwanath And Sons