नोरा फतेही वाले अश्लील गाने को गाया किसने? ये है वो सिंगर जिसने पहले हिंदी गाने से मचा डाला बवाल

KD: The Devil फिल्म का गाना सरके चुनर यूट्यूब पर आते ही बवाल मच गया. इस गाने के लिरिक्स पर इतना हंगामा मचा कि इस गाने को अब हटा लिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
किसने गाया है केडी फिल्म का विवादित गाना
Social Media
नई दिल्ली:

संजय दत्त और नोरा फतेही की फिल्म 'केडी: द डेविल' का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके' विवादितों में घिर चुका है. गाने पर कार्रवाई करने की बात की जा रही हैं और मेकर्स ने पहले ही गाना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया है. विवादित गीत को लेकर सोशल मीडिया पर नोरा फतेही की कड़ी आलोचना हो रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने के पीछे यानी पर्दे के पीछे कौन लोग हैं? इस गाने को लिखा है रकीब आलम ने और इसे अपनी आवाज देने वालीं मशहूर गायिका मंगली हैं.

पहले बात करते हैं कि सिंगर मंगली की. सत्यवती राठौड़ ही मंगली हैं, जिन्हें प्यार से उनके फैंस मंगली कहकर बुलाते हैं. मंगली तेलंगाना की एक लोकप्रिय भारतीय लोक गायिका हैं और तमिल, तेलुगू और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में गाना गाती हैं, लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि मंगली ने नोरा फतेही और संजय दत्त के साथ 'सरके चुनर' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया है.

यह भी पढ़ें: भारत के सबसे बड़े फ्लॉप डायरेक्टर ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू, बोले- इसके आगे शोले टीवी सीरियल लगेगी

यह मंगली का पहला हिंदी गाना है. इसके अलावा, उन्होंने इसी फिल्म का तेलुगू वर्जन भी गाया है. टीवी प्रेजेंटर के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाली मंगली दक्षिण भारत में अपनी भारी लेकिन हाई-पिच आवाज के लिए जानी जाती हैं, हालांकि उन्होंने भी नहीं सोचा होगा कि उनका पहला हिंदी गाना इतना विवादित होगा.

Advertisement

बता दें इस गाने पर बढ़ते विवाद के बीच केडी के डायरेक्टर प्रेम की पत्नी रक्षिता ने इस गाने को सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा कि पहले भी पुष्पा 2 का पीलिंग्स, रानी मुखर्जी का ड्रीमम वेकअपम, खलनायक का चोली के पीछे जैसे कई गाने आए हैं लेकिन तब ठीक था. इस गाने पर इतना विवाद और ट्रोलिंग हो रही है.

यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय हैं परफेक्शन की असली क्वीन, साड़ी पर सिलवटें न पड़ें इसलिए 7 घंटे खड़ी रहीं ब्यूटी क्वीन

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
जेल जाना चाहिए, चक्की पीसनी चाहिए... राम मंदिर दान चोरों पर गुस्साए VHP अध्यक्ष अलोक कुमार
Topics mentioned in this article
Nora Fatehi Song Controversy
Nora Fatehi Sanjay Dutt Song
Nora Fatehi Song Taken Down After Massive Row
Sarke Chunar Teri Sarke Song Row
Sarke Chunar Teri Sarke Par Vivad Kyon