नोरा फतेही के गाने की पोर्न फिल्म से हो रही तुलना, कौनसी फिल्म का है गाना और क्यों हो रहा विवाद?

नोरा फतेही के नए गाने को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन में काफी नाराजगी देखने को मिली. कई कमेंट्स में लिखा गया, “अश्लीलता की हद पार कर दी”.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नोरा फतेही के गाने में भड़काया फैन्स का गुस्सा
Social Media
नई दिल्ली:

नोरा फतेही का नया आइटम सॉन्ग ‘सरके चुनर तेरी सरके' विवादों में घिर गया है. फिल्म ‘केडी: द डेविल' (KD: The Devil) से रिलीज यह ट्रैक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, लेकिन इसके लिरिक्स और डांस मूव्स को लेकर भारी आलोचना हो रही है. कई यूजर्स ने इसे अश्लील और पोर्न से भी अलग लेवल का बताया है. सिंगर अरमान मलिक ने भी इस गाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने X पर लिखा कि कमर्शियल सॉन्गराइटिंग ने अब एक नया निचला स्तर छू लिया है. उन्होंने कहा कि गाना उनकी टाइमलाइन पर आया तो उन्हें दोबारा सुनना पड़ा कि क्या वो सही सुन रहे हैं. दूसरे पोस्ट में उन्होंने दुख जताया और कहा कि काश वो इसे अनसुना कर पाते.

गाना एक डांस बार की सेटिंग में है, जहां नोरा फतेही बैकअप डांसर्स के साथ परफॉर्म करती नजर आ रही हैं. संजय दत्त भी इसमें दिखते हैं. पिछले हफ्ते रिलीज प्रोमो में नोरा को घाघरा-चोली में भीड़ के बीच डांस करते देखा गया था. अब पूरे लिरिकल वीडियो के साथ इस गाने के लिरिक्स पर फोकस बढ़ा है, जो काफी डबल मीनिंग और सजेस्टिव लगते हैं.

यह भी पढ़ें: बच्चा पालने के लिए अगर सोना भी पड़े तो...वड़ा पाव गर्ल ने पहले दिया विवादित बयान, फिर वीडियो को गलत तरीके से दिखाने वालों की लगाई क्लास

सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन में काफी नाराजगी देखने को मिली. कई कमेंट्स में लिखा गया, “अश्लीलता की हद पार कर दी”, “2026 में भी ऐसे गाने?”, “लिरिक्स इतने सस्ते और घटिया”, “पोर्न भी इससे साफ होता है”. कुछ लोगों ने गाने पर बैन की मांग भी की है.

Advertisement

बता दें कि इस ट्रैक को मंगली ने गाया है, बोल रकीब आलम ने लिखे हैं और म्यूजिक अर्जुन जन्या ने दिया है. पूरी क्रिएटिव टीम को अब बैकलैश का सामना करना पड़ रहा है. फिल्म ‘केडी: द डेविल' एक कन्नड़ एक्शन क्राइम ड्रामा है, जिसमें ध्रुव सरजा लीड रोल में हैं. संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, वी रविचंद्रन, रमेश अराविंद और रेशमा नानैया भी अहम किरदारों में हैं. फिल्म 30 अप्रैल 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान आकर तुझे मारूंगा...' धुरंधर में आतंकी का रोल निभाने वाले एक्टर को मिल रही धमकियां, जानते हैं कौन बना था जहूर मिस्त्री?

Advertisement

वायरल गाने की बात करें तो कुछ फैंस ने नोरा के एनर्जेटिक डांस की तारीफ की है, लेकिन ज्यादातर लोग बोलों और कोरियोग्राफी की वजह से नाराज हैं, खासकर संजय दत्त जैसे एक्टर को इसमें देखकर.

Featured Video Of The Day
BJP List For Assam Elections: 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट | BREAKING