आलिया भट्ट का कान्स लुक वायरल हो रहा है. और, इसके साथ ही एक मजेदार किस्सा भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. आलिया भट्ट का ओवर साइज सन ग्लास लगाया एक वीडियो वायरल हो रहा है. क्या आप को लगता है कि आलिया भट्ट ऐसा कोई सन ग्लास लगाएंगी तो उन्हें कोई पहचान नहीं पाएगा. आप अगर बॉलीवुड या फिर आलिया भट्ट फैन हैं तो कह सकते हैं कि नहीं. पर, खुद आलिया भट्ट इस वीडियो में ये कह रही हैं कि उन्हें ओवरसाइज सन ग्लासेज की वजह से कोई पहचान नहीं पाया. कान्स लुक से साथ उनके मिलान फैशन वीक का ये वीडियो भी वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें: पंचायत का रिकॉर्ड टूटा, IMDb पर नंबर 1 बनी अमेजन प्राइम की ये धमाकेदार वेब सीरीज, हर एपिसोड एंटरटेनमेंट से भरपूर
आलिया ने खुद शेयर किया किस्सा
सोशल मीडिया पर ये वीडियो ब्योमकेश नाम के हैंडल ने शेयर किया है. इस वीडियो में आलिया भट्ट किसी कार में सवार हैं. वो बहुत मजेदार अंदाज में कहती हैं कि मुझे कोई पहचान नहीं रहा था. फिर मैंने अपना गॉगल उतार कर दिखाया कि देखो मैं आलिया भट्ट हूं. तब जाकर मुझे लोगों ने पहचाना. ये बताते हुए आलिया भट्ट खूब जोर से हंसती हुई भी नजर आती हैं. उनके इस किस्से के साथ ही उनके कुछ वीडियो भी वायरल हैं. इवेंट में आलिया ने ओवरसाइज्ड ब्लैक लेदर कोट, ब्लैक हील्स, बड़े सनग्लासेस और ब्लैक गुच्ची बैग कैरी किया था. उनका पूरा लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. बता दें कि मई 2025 आलिया गुच्ची की पहली इंडियन ग्लोबल एंबेसडर बनी थीं.
सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन
वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन मीम्स से भर गया. एक यूजर ने लिखा कि भ्रम मत पालो. दूसरे ने लिखा कि ऑरा इन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है लेकिन ये दो कदम आगे चल रही हैं. वहीं कई फैंस ने आलिया का सपोर्ट करते हुए कहा कि उन्होंने ये बात सिर्फ मजाक में कही थी. बता दें कि ये वीडियो मिलान फैशन वीक के दौरान का है. जिसमें आलिया भट्ट गुच्ची ब्रांड को भी एंडोर्स कर रही थीं.