न दिखावा, न चमक-दमक...पंकज त्रिपाठी ने बताया कैसा होगा उनका दिवाली सेलिब्रेशन

बॉलीवुड के दमदार अभिनेता पंकज त्रिपाठी स्टारडम की चमक-दमक से दूर इस साल भी सादगी से दीपावली मनाएंगे. अभिनेता ने बताया कि उनके घर में सिर्फ मिट्टी के दीये, घर का बना खाना, लक्ष्मी पूजा और परिवार का साथ ही त्योहार की असली खुशी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
स्टारडम के शोर से दूर, सादगी भरी दिवाली मनाएंगे पंकज त्रिपाठी

अभिनेता पंकज त्रिपाठी जल्द ही आगामी फिल्म 'पारिवारिक मनोरंजन' में नजर आएंगे. उनका कहना है कि वे दीपावली के पर्व को सादगी और अपनों के साथ मनाना पसंद करते हैं. अभिनेता ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि उनके घर में दीपावली का उत्सव हमेशा से ही शांत तरीके से मनाया जाता है, जिसमें दीये जलाए जाते हैं, घर का बना खाना बनता है और लक्ष्मी पूजा होती है. उन्होंने कहा, "दीपावली हम इस साल सादगी भरे अंदाज में ही मनाएंगे. हम हर साल ऐसी सादगी से बीवी-बच्चों के साथ मनाते आए हैं. घर में 10 मिट्टी के दीये जलते हैं, घर का खाना बनता है, दीया-बाती भी जलती है और लक्ष्मी जी की पूजा होती है. लक्ष्मी जी हमारे जीवन में और सबके जीवन में बनी रहें और सब सुखी-संपन्न रहें."

वहीं, अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने बताया कि इस साल वह दीपावली का पर्व अपने पति और अभिनेता सिद्धार्थ के साथ मनाएंगी, जिसका वह बेसब्री से इंतजार कर रही हैं. उन्होंने यह भी बताया कि पिछले साल उनके पति दीपावली उत्सव के वक्त अमेरिका में शूटिंग के लिए गए थे, जिस वजह से दोनों साथ में सेलिब्रेट नहीं कर पाए थे. उन्होंने कहा, "पिछले साल सिद्धार्थ दीपावली के समय अमेरिका में शूट कर रहे थे, लेकिन इस साल वो यहीं हैं. तो मैं बहुत खुश हूं. हम साथ रहेंगे और उम्मीद है कि प्रमोशन के बाद घर भी जा पाएंगे."

दोनों कलाकार जल्द ही 'पारिवारिक मनोरंजन' में नजर आएंगे, जो एक फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें रोमांस, ह्यूमर और ड्रामा का तड़का है. अभिनेता जल्द ही अदिति राव हैदरी के साथ 'पारिवारिक मनोरंजन' में नजर आएंगे, जो एक फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें रोमांस, ह्यूमर और ड्रामा का तड़का है.

फिल्म की कहानी लखनऊ के एक ढलती उम्र के कुंवारे और एलिजिबल बैचलर रंजन दुबे (पंकज त्रिपाठी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बड़ी पुश्तैनी हवेली में अकेले रहते हैं. घर के कामकाज की देखरेख के लिए रंजन एक विज्ञापन निकालते हैं, जिसके जवाब में दिल्ली से एक हाउस हेल्प के रूप में अदिति राव हैदरी का किरदार निभाने वाली उनके घर आती है, जिससे उनकी शांत ज़िंदगी में रोमांस, हंसी-मजाक और सस्पेंस का बवंडर आता है.

Advertisement

वरुण वी शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले बृजेंद्र काला, अली अब्बास जफर और वरुण वी शर्मा ने लिखे हैं, जबकि डायलॉग बृजेंद्र काला ने लिखे हैं. इसे विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, हिमांशु किशन मेहता और एलिसिया जफर ने प्रोड्यूस किया है, वहीं अली अब्बास जफर क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं. 'पारिवारिक मनोरंजन' अदिति और पंकज की साथ में पहली फिल्म है, जो 13 नवंबर को सोनी लिव पर रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: 23 साल पुराना गाना जिस पर सभी GEN-Z ने किया है डांस, टीवी की पॉपुलर बहू बन गई थी बॉलीवुड की सुपरस्टार, सुनिधि चौहान की आवाज में बना अमर
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
पटना एनकाउंटर: जहां ढेर हुए 3 अपराधी, वहां क्या-क्या मिला?
Topics mentioned in this article
Pankaj Tripathi
Entertainment
Diwali
Diwali 2026

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं