निरहुआ का सबसे हिट गाना, यूट्यूब पर 347 मिलियन पर बार देखा गया वीडियो, साड़ी के रंग पर थे इसके बोल

दिनेश लाल यादव निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री के एक बड़े सितारे हैं. उनकी फिल्मों से लेकर गाने तक पॉपुलैरिटी की हदें पार कर जाते हैं. कुछ ऐसा ही है साल 2024 में आई फिल्म फसल का गाना. इस गाने में निरहुआ, आम्रपाली दुबे के साथ नजर आए थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भोजपुरी स्टार निरहुआ का यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा गया गाना है ये
Social Media
नई दिल्ली:

आज हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार के एक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा गया. इनका नाम है दिनेश लाल यादव जिन्हें सब निरहुआ के नाम से जानते हैं. निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के बड़े चेहरों में से एक हैं और उन्हें 'जुबली स्टार' के नाम से भी पहचाना जाता हैं. 2 फरवरी 1979 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में जन्मे दिनेश शुरुआत में वे एक लोक गायक थे. 2003 में उनका एल्बम 'निरहुआ सटल रहे' इतना हिट हुआ कि उनका स्क्रीन नेम ही 'निरहुआ' पड़ गया. उनके स्टारडम का अंदाजा आप उनके 'जुबली स्टार' टैग से लगा सकते हैं. आज हम आपको उनके एक ऐसे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं जो यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा गया है.

यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा गया निरहुआ का गाना 

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह है 'मरून कलर सड़िया'. ये गाना साल 2024 में आई भोजपुरी फिल्म फसल का एक सुपरहिट रोमांटिक गाना है. यह गाना अपनी सादगी, मधुर धुन और शुद्ध भोजपुरी संस्कृति को दर्शाता है. यूट्यूब पर इसे अब तक 347 मिलियन बार देखा जा चुका है. गाना इतना हिट हुआ कि यह रील्स से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह ट्रेंड करता रहा है. गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया. 'मरून कलर सड़िया' जैसे साफ-सुथरे और सांस्कृतिक गाने निरहुआ की इमेज को और मजबूत करते हैं.

बात करें इस गाने को अपनी आवाज से यादगार बनाने की तो इसे कल्पना पटवारी और नीलकमल सिंह सुरों में साधा. कल्पना की मीठी आवाज शुरुआत में गाने को अट्रैक्टिव बनाती है, जबकि नीलकमल सिंह की फीलिंग्स से भरी सिंगिंग गाने को और गहराई देती है. दोनों की जुगलबंदी ने गाने को यादगार बना दिया है. बता दें कि नीलकमल सिंह को भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में उनकी शुद्ध और सच्ची गायकी के लिए बहुत पसंद किया जाता है. इस गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखा. उनके बोल सरल और सादे हैं. गाने में प्यार की मिठास, हीरोइन की सुंदरता और हीरो-हीरोइन के बीच के प्यारी बातचीत को बहुत खूबसूरती से जाहिर किया गया है. 

यह भी पढ़ें: पवन सिंह का 3 साल पुराना भोजपुरी गाना, यूट्यूब पर 457 मिलियन बार देखा गया वीडियो, साउथ के स्वैग में नजर आए थे पावर स्टार

Advertisement
Featured Video Of The Day
"छोड़ दो, मेरा हाथ छोड़ो..." गिड़गिड़ाती रही लड़की, अब समस्‍तीपुर में जमुई जैसी हैवानियत
Topics mentioned in this article
Maroon Color Sadiya
Maroon Color Sadiya Bhojpuri Song
Nirahua
Nirahua Aamrapali Dubey
Entertainment