Nina Sarkar: 14 साल बाद नीना सरकार सोशल मीडिया पर क्यों कर रहीं ट्रेंड? 'लेजा लेजा रे' गाने से मिली पहचान, अब पॉवरफुल बिजनेसवुमन

Leja Leja Girl Nina Sarkar: अगर आप 90s बॉर्न हैं तो आपको श्रेया घोषाल और उस्ताद सुल्तान खान का गाया हुआ सॉन्ग ‘लेजा लेजा रे' बखूबी याद होगा. लोग नीना सरकार की खूबसूरती के दीवाने हो गए थे, लेकिन इस सॉन्ग के बाद नीना कहीं नजर आईं. वो पूरी तरह म्यूजिक इंडस्ट्री से गायब हो गईं. पर अब 20 साल बाद नीना फिर से चर्चा में आ गई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Leja Leja Girl Nina Sarkar: नीना सरकार सोशल मीडिया पर कर रही ट्रेंड

Leja Leja Girl Nina Sarkar: अगर आप 90s बॉर्न हैं तो आपको श्रेया घोषाल और उस्ताद सुल्तान खान का गाया हुआ सॉन्ग ‘लेजा लेजा रे' बखूबी याद होगा. इस गाने ने उस जमाने में धूम मचा दी थी. लोगों की जुबान से लेकर पार्टी और शादियों तक में ये गाना सुनाई देता था. लोग नीना सरकार की खूबसूरती के दीवाने हो गए थे, लेकिन इस सॉन्ग के बाद नीना कहीं नजर आईं. वो पूरी तरह म्यूजिक इंडस्ट्री से गायब हो गईं. पर अब 20 साल बाद नीना फिर से चर्चा में आ गई हैं. उनकी पुरानी वीडियो फिर से वायरल हो रही है, और जिन लोगों ने तब नीना को नहीं देखा वो ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर ये एक्ट्रेस है कौन? और इतने सालों से कहां गायब थीं? चलिए हम आपको बताते हैं नीना सरकार कौन हैं और इतने सालों से वो कहां थीं?

कौन हैं नीना सरकार?

नीना ने जब ये गाना शूट किया था तब वो सिर्फ 17 साल की थीं. इसी गाने से नीना को म्यूजिक इंडस्ट्री में ब्रेक मिला था और वो रातों रात स्टार बन गई थीं. गाने में उनके साथ वरुण तुर्की भी लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे. इस गाने ने नीना को शोहरत तो दी, लेकिन इसके बाद वो गायब हो गईं और उन्होंने बिजनेस वूमेन बनना चुना. हालांकि एक्ट्रेस ने कुछ वक्त एंकरिंग भी की, लेकिन उनका रुझान कंटेंट क्रिएशन में था. इसलिए उन्होंने कंटेंट क्रिएशन का काम किया.  

एक्ट्रेस के करियर को उछाल तब मिला जब 2022 में उन्होंने 'Quillixir Content Solutions' नाम की कंपनी की सह-स्थापना की, जहां वो फिल्हाल चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर काम कर रही हैं. खुद का वेंचर शुरू करने से पहले, नीना सरकार ने एक कंटेंट कंसल्टेंट के तौर पर 'HealthifyMe' समेत कई जानी-मानी हेल्थ-टेक कंपनियों के साथ काम किया, जहां उन्होंने उनकी कंटेंट स्ट्रेटेजी और ब्रांड मैसेजिंग में अहम योगदान दिया.

Advertisement

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं नीना

नीना भले ही इंडस्ट्री से गायब हो चुकी हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में नीना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि ‘लेजा लेजा रे' गाने के लिए मेकर्स ने उन्हें हेयर एक्सटेंशन लगाया था.

यह भी पढ़ें: VIDEO: गदर 2 के एक्शन डायरेक्टर की 2 करोड़ की डिफेंडर पर सनी देओल ने दिया ऑटोग्राफ, रिएक्शन जीत लेगा दिल

Advertisement

Featured Video Of The Day
मेस्सी का जादू बरकरार, स्विट्जरलैंड को 3-1 से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना
Topics mentioned in this article
Nina Sarkar
Leja Leja Re Song
Nina Sarkar News
Nina Sarkar Video
Shreya Ghoshal Songs