गोविंदा परिवार में नया ट्विस्ट: सुनीता से गले मिले कृष्णा-कश्मीरा शाह, फिर कश्मीरा की धमकी से मचा हड़कंप

गोविंदा और कृष्णा के बीच पहले ही रिश्ते सुधर चुके थे, लेकिन सुनीता आहूजा की नाराजगी अब जाकर खत्म हुई है. ‘लाफ्टर शेफ’ के सेट पर पूरा परिवार साथ नजर आया और 14 साल पुराना मनमुटाव खत्म होता दिखा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अपनी मामी सुनीता से गले मिले कृष्णा और कश्मीरा शाह!

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के रिश्तों में आई खटास कभी किसी से छिपी नहीं थी. वक्त के साथ मामा-भांजे के बीच दूरियां कम हुईं और दोनों के बीच बातचीत भी फिर से शुरू हो गई. हालांकि, परिवार में पूरी तरह सब कुछ ठीक नहीं था क्योंकि सुनीता आहूजा की नाराजगी लंबे समय तक कायम रही. अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं. करीब 10 साल बाद उस ‘वनवास' का अंत होता दिखा जब ‘लाफ्टर शेफ' के सेट पर एक ऐसा पल सामने आया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. सुनीता आहूजा ने कृष्णा को गले लगाकर सारी दूरियां मिटा दीं. इस एक तस्वीर ने साफ कर दिया कि परिवार के बीच जमी बर्फ आखिरकार पिघल चुकी है और रिश्तों में नई शुरुआत हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: जब बिकिनी में एक्ट्रेस को देख कैमरे के सामने नर्वस हो गए थे रणवीर सिंह, खुद को ऐसे संभाल रहे थे धुरंधर एक्टर

सुनीता ने कृष्णा और कश्मीरा को गले लगाया 

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल हाल ही में ‘लाफ्टर शेफ' शो के लेटेस्ट एपिसोड में सुनीता आहूजा बतौर गेस्ट पहुंचीं. इसी दौरान एक ऐसा पल आया जिसने सबको चौंका दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनीता ने मंच पर आते ही कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह को गले लगा लिया. सुनीता ने कृष्णा को गले लगा लिया और सालों पुरानी नाराजगी को खत्म कर दिया. इस दौरान कश्मीरा भी साथ नजर आईं और तीनों के बीच हंसी-मजाक का माहौल दिखा. कश्मीरा शाह ने भी सुनीता का हाथ पकड़कर उन्हें धुरंधर बताते हुए कहा कि उनकी वापसी हो गई है.

Advertisement

कश्मीरा ने ये क्या कह दिया

शो के दौरान माहौल हल्का-फुल्का और मजेदार था, लेकिन तभी कश्मीरा शाह की एक बात ने सबका ध्यान खींच लिया. दरअसल इस दौरान सुनीता ने दोनों को गले लगाते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि आज तो 14 साल का वनवास खत्म हो गया है, लेकिन उसी वक्त कश्मीरा ने जो कहा उसे सुन लोग दंग रह गए. उन्होंने कहा कि 'अब किसी और का वनवास शुरू होने वाला है'. उनकी इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं. कुछ लोग इसे सिर्फ मजाक मान रहे हैं, तो कुछ इसे किसी इशारे के तौर पर देख रहे हैं. सुनीता आहूजा ने भले ही 14 साल के वनवास का जिक्र किया हो लेकिन खबरों की माने तो दोनों परिवारों के बीच पिछले 10 सालों से कड़वाहट भरे रिश्ते बने हुए थे. 

परिवार में दरार की वजह

इस पूरे विवाद की शुरुआत साल 2016 में हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कश्मीरा शाह के एक ट्वीट ने इस विवाद को जन्म दिया, जिसमें 'पैसे के लिए नाचने वाले' लोगों का जिक्र किया गया था. सुनीता आहूजा ने इसे गोविंदा पर तंज माना और इसके बाद रिश्तों में कड़वाहट बढ़ती चली गई. इस दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि सुनीता ने पब्लिक के सामने ये तक कह दिया था कि वह कृष्णा का चेहरा तक नहीं देखना चाहतीं. इसके बाद दोनों परिवारों के बीच बातचीत लगभग बंद हो गई थी. हालांकि, इस मुलाकात ने यह साफ कर दिया है कि भले ही रिश्तों में दरार आई हो, लेकिन सुलह की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि यह नई शुरुआत आगे क्या मोड़ लेती है.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Mathura-Gyanvapi-Sambhal विवाद में बड़ा मोड़, SC की लोक अदालत की पेशकश दोनों पक्षों ने ठुकराई
Topics mentioned in this article
Govinda
Krushna Abhishek
Kashmera Shah
Sunita Ahuja
Govinda Wife Sunita Ahuja