किसी भी खान के साथ नहीं किया कभी काम फिर भी 8 करोड़ की फिल्म से कमाए थे 100 करोड़- बताएं नाम?

सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ काम करने वाली हीरोइनों को बॉलीवुड में टॉप एक्ट्रेस कहा जाता है. लेकिन बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस भी है जिसने किसी खान के साथ काम किए बिना ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. जानते हैं नाम.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इस एक्ट्रेस की आठ करोड़ की फिल्म ने कमाए थे 100 करोड़
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में जब भी किसी फिल्म की सक्सेस की बात होती है तो उसे क्लबों में तौला जाता है. फिल्म ने सौ करोड़ कमाए, दो सौ करोड़ कमाए या इससे ज्यादा की कमाई की. फिल्म की कामयाबी का सेहरा हीरो के सिर बांध दिया जाता है. हीरोइन की कामयाबी अक्सर इस बात से आंकी जाती रही है कि उसे फिल्म में कितना स्पेस मिला. हिंदी फिल्मों में हीरोइनों के हिट होने का तकाजा यूं भी होता रहा है कि उसने खान स्टार्स के साथ कितनी फिल्मी की हैं. लेकिन एक एक्ट्रेस है जिसने खान स्टार्स के साथ काम नहीं किया उसके बाद बड़ी कामयाबी हासिल की. लेकिन बॉलीवुड की एक ऐसी हीरोइन भी है जिसने बिना किसी खान के साथ काम किए अपहनी पहचान बनाई और ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं.

ये भी देखें: नेटफ्लिक्स ने असंभव को कर दिखाया संभव, हो गई कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की दोस्ती

इस एक्ट्रेस ने किसी खान के साथ नहीं किया काम

बीटाउन में काम करने वाली अधिकांश एक्ट्रेस खान सितारों के साथ काम करने को अपने लिए कामयाबी की सीढ़ी मानती हैं. माधुरी दीक्षित, जूही चावला, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, अनुष्का शर्मा समेत ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने खान तिकड़ी शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के साथ काम किया है. लेकिन विद्या बालन एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो खान कलाकारों के दौर की ही हैं. लेकिन किसी खान स्टार के साथ उन्हें बतौर हीरोइन काम करने का मौका नहीं मिला. वो शाहरुख खान के साथ जरूर हे बेबी के एक गाने में कुछ देर के लिए स्क्रीन शेयर करते नजर आईं. बावजूद इसके उन्होंने विषय आधारित फिल्मों को चुना और कामयाबी की इबारत लिखी.

ये भी देखें: 5 एक्ट्रेस जो कहलाईं नेशनल क्रश, चौथे नंबर वाली के 30 सेकंड के वीडियो ने देश को बनाया दीवाना

अपने दम पर दी सौ करोड़ की मूवी 

फिल्म की कामयाबी का पूरा क्रेडिट हीरो की झोली में चला जाता है. लेकिन विद्या बालन ऐसी इकलौती एक्ट्रेस हैं जो अपने दम पर फिल्म को सौ करोड़ के क्लब में शामिल कर चुकी हैं. ये मूवी है 'कहानी' मूवी जिसमें विद्या बालन एक मिशन पर निकलती हैं. फिल्म में उनका मिशन पूरा होता है और बॉक्स ऑफिस पर भी कामयाब होता है. आठ करोड़ रु के कम बजट में बनी ये फिल्म सौ करोड़ की कमाई करने में कामयाब रही. विद्या बालन इसके अलावा पा, द डर्टी पिक्चर और भूल भुलैया जैसी फिल्मों में यादगार किरदार निभा चुकी हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
खजाने में चपत...चुप क्यों रहे चंपत राय?
Topics mentioned in this article
Vidya Balan
Vidya Balan Kahaani Movie
Kahaani Budget
Kahaani Box Office Collection