17 देशों में नंबर 1, 58 देशों में टॉप 10, नेटफ्लिक्स की इस सीरीज की दुनियाभर में धूम, 13 दिन में 9.6 मिलियन पहुंची व्यूअरशिप

नेटफ्लिक्स पर रिलीज के बाद इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में ऐसा कमाल कर दिखाया, जिसकी उम्मीद शायद किसी ने नहीं की थी. व्यूअरशिप के बढ़ते आंकड़े बता रहे हैं कि दर्शकों के बीच इसकी चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
तपसी पन्नू की गांधारी की दुनियाभर में धूम

हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म गांधारी को दर्शकों से मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है. फिल्म की व्यूअरशिप में रिलीज के दूसरे हफ्ते में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. पहले हफ्ते में 5.9 मिलियन व्यूज और 11.5 मिलियन वॉच आवर्स हासिल करने के बाद फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 9.6 मिलियन व्यूज और 18.7 मिलियन वॉच आवर्स दर्ज किए हैं. नेटफ्लिक्स की वेबसाइट पर प्रकाशित आधिकारिक ग्लोबल डेटा के मुताबिक, ‘गांधारी' की दूसरे हफ्ते की 9.6 मिलियन व्यूअरशिप किसी इंडियन नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्म द्वारा एक हफ्ते में हासिल की गई सबसे ज्यादा व्यूअरशिप है. फिल्म का दूसरे हफ्ते में इस तरह तेजी से आगे बढ़ना दर्शाता है कि दर्शकों के बीच फिल्म की चर्चा और वर्ड ऑफ माउथ लगातार मजबूत हुआ है.

बैक-टू-बैक नेटफ्लिक्स सफलता

फिल्म अब नेटफ्लिक्स के नॉन-इंग्लिश मूवीज ग्लोबल चार्ट पर नंबर 1 पर पहुंच गई है. ‘गांधारी' 17 देशों में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है, जबकि 58 देशों में यह टॉप 10 में अपनी जगह बनाए हुए है. फिल्म की यह ग्लोबल पहुंच भारतीय कहानियों के अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचने के लिहाज से भी खास मानी जा रही है. इस उपलब्धि के साथ ‘गांधारी' लेखक और निर्माता कनिका ढिल्लों के लिए लगातार चौथी बैक-टू-बैक नेटफ्लिक्स सफलता भी बन गई है. वहीं, तापसी पन्नू और कनिका ढिल्लों की जोड़ी के लिए यह नेटफ्लिक्स पर तीसरी बड़ी सफलता है.

ये Video भी देखें: Haiwaan Review: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी का कमाल या निराशा?

इससे पहले दोनों ने ‘हसीन दिलरुबा' और ‘फिर आई हसीन दिलरुबा' में साथ काम किया था. रिकॉर्ड आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देते हुए तापसी पन्नू ने कहा, "यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है कि एक फिल्म को दुनियाभर में इतना प्यार, इतने शानदार नंबर और इतनी ग्रोथ मिल रही है. हर एक्टर बड़े ओपनिंग नंबर की उम्मीद करता है, लेकिन जब दर्शक फिल्म को उसके बाद और आगे लेकर जाते हैं, तो यह एहसास और भी खास हो जाता है कि आपने उनसे कनेक्ट किया है. इस फिल्म के साथ मैं इन दोनों ही अनुभवों को महसूस करने के लिए खुद को बहुत लकी मानती हूं".

Advertisement

आगे कहा, "कनिका और मेरे लिए यह एक बड़ी हैट्रिक है और हम जल्द ही दर्शकों के लिए कुछ और बड़ा और बेहतर लेकर आने का इंतजार नहीं कर सकते". लेखक और निर्माता कनिका ढिल्लों ने इस उपलब्धि के लिए दर्शकों का आभार जताते हुए कहा, "दर्शकों का बहुत-बहुत शुक्रिया, जिन्होंने मुझे ‘हसीन' फ्रेंचाइज़ी और ‘दो पत्ती' के बाद लगातार चौथा ओटीटी ब्लॉकबस्टर दिया है. सबसे ज्यादा खुशी मुझे इस बात की है कि ‘गांधारी' को दूसरे हफ्ते में इतनी बड़ी व्यूअरशिप मिली है. इसका मतलब है कि दर्शकों को कहानी पसंद आई है और उन्होंने इसे दिल से अपनाया है". 

भारतीय कहानियों को सपोर्ट

उन्होंने आगे कहा, "यह 2026 में अब तक की सबसे बड़ी इंडियन नेटफ्लिक्स ओरिजिनल ब्लॉकबस्टर्स में से एक बन गई है और आधिकारिक नेटफ्लिक्स टुडम डेटा के मुताबिक, एक ही हफ्ते में सबसे ज्यादा व्यूअरशिप हासिल करने वाली इंडियन नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्म का रिकॉर्ड भी बनाया है. एक लेखक और निर्माता के तौर पर मैं इस सफलता से बेहद खुश हूं और अपने दर्शकों के साथ-साथ अपने पार्टनर्स नेटफ्लिक्स और मोनिका शेरगिल का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने लोकल, रूटेड और ऑडियंस-फॉरवर्ड भारतीय कहानियों को सपोर्ट किया, जो ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंच सकती हैं".

Advertisement

कठोर परिस्थितियों के बीच अपने बच्चे को बचाने के लिए एक मां की अथक लड़ाई की कहानी ‘गांधारी' को देवाशीष मखीजा ने निर्देशित किया है और इसका निर्माण कनिका ढिल्लों की कठा पिक्चर्स ने किया है. फिल्म दुनियाभर में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. दूसरे हफ्ते में व्यूअरशिप में आया यह बड़ा उछाल ‘गांधारी' के लिए दर्शकों के मजबूत वर्ड ऑफ माउथ को भी दर्शाता है. ग्लोबल नंबर 1 तक पहुंचने के साथ फिल्म ने भारतीय नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्मों के लिए व्यूअरशिप के नए बेंचमार्क की दिशा में एक अहम उपलब्धि दर्ज की है.

यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office Collection Day 40: नीम करोली बाबा की फिल्म ने चालीसवें दिन धुरंधर, पठान, छावा सबको पछाड़ा

Topics mentioned in this article
Bollywood News
Entertainement
Gandhari
Tapsee Pannu