धुरंधर के नाम पर ग्राहकों के इमोशंस से खेल रहे Netflix और JioHotstar? दर्शक नाराज

Dhurandhar: धुरंधर रॉ ऐंड अनदेखा को लेकर ग्राहकों को कन्फ्यूज कर रहे ओटीटी प्लेटफॉर्म, नेटफ्लिक्स-जियोहॉटस्टार का चल रहा ये कौन सा खेल?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dhurandhar: धुरंधर (Dhurandhar) को लेकर जनता के इमोशंस से खेल रहे OTT प्लेटफॉर्म
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म धुरंधर का अनकट वर्जन 22 मई को नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुआ है
  • अनकट वर्जन में ज्यादा एक्शन, अनसेंसर्ड सीन और एक्सटेंडेड ड्रामा शामिल है, जो थिएट्रिकल वर्जन से अलग है
  • धुरंधर 2 का डिजिटल प्रीमियर 4 जून को होगा और 5 जून से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग शुरू होगी
नई दिल्ली:

रणवीर सिंह और आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: रॉ ऐंड अनदेखा' (Dhurandhar Raw and Undekha) वर्जन को लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने दर्शकों को पूरी तरह कन्फ्यूज कर दिया है. 22 मई 2026 को नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार दोनों ने एक साथ  'धुरंधर: रॉ ऐंड अनदेखा' नाम का ऐलान कर दिया, जिससे सोशल मीडिया पर भारी हलचल मच गई. कई दर्शक इसे धुरंधर 2 समझ बैठे. दरअसल मामला यह है कि धुरंधर (पार्ट 1) का अनकट वर्जन 22 मई को दोनों OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ है. यह वर्जन थिएट्रिकल वाले वर्जन से अलग है, जिसमें ज्यादा एक्शन, अनसेंसर्ड सीन और एक्सटेंडेड ड्रामा शामिल है. साथ ही कुछ शब्दों को अनम्यूट भी कर दिया गया है. नेटफ्लिक्स ने इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए प्रमोट किया, जबकि जियोहॉटस्टार ने भारत में इसे खास तौर पर पुश किया.

लेकिन असली गेम धुरंधर: द रिवेंज (धुरंधर 2) का है. इस सीक्वल के भारत में डिजिटल राइट्स जियोहॉटस्टार के पास हैं. फिल्म का ग्रैंड डिजिटल प्रीमियर 4 जून को शाम 7 बजे होगा और 5 जून से स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान का हंसराज कॉलेज का आईकार्ड वायरल, रियल है या फेक? जानें क्या है सच्चाई

धुरंधर के फैन्स का दर्द

धुरंधर (Dhurandhar) के इस अनकट वर्जन को लेकर फैन्स के मजेदार रिएक्शन भी आ रहे हैं. नेटफ्लिक्स की पोस्ट पर एक कमेंट आया है, 5-10 मिनट के लिए पूरी मूवी फिरसे देखूं. एक और कमेंट है कि कुछ भी नहीं है रॉ ऐंड अनदेखा. पूरी मूवी सेम है. लेकिन गाली जो म्यूट की थी सिर्फ वो ही अनम्यूट की है. नहीं मजा आया, कल रात को 1 बजे ही देखी, कुछ नहीं है. वहीं एक ने लिखा है कि ये तो पहला पार्ट 1 है, हमें तो लगा दूसरा पार्ट आएगा.

Advertisement

क्यों हो रहा है कन्फ्यूजन?

दोनों प्लेटफॉर्म्स ने लगभग एक जैसे पोस्ट किए, 'धुरंधर रॉ ऐंड अनदेखा'. जियोहॉटस्टार ने आईपीएल फाइनल के बाद 4 जून की डेट रखी, जिससे कुछ यूजर्स को लगा कि धुरंधर 2 पहले आ गई. पहले पार्ट को नेटफ्लिक्स ने स्ट्रीम किया था, इसलिए दर्शक सोच रहे थे कि सीक्वल भी उसी पर आएगा. जियोहॉटस्टार ने ज्यादा कीमत (लगभग 150 करोड़) देकर धुरंधर 2 के भारत अधिकार हासिल किए, जबकि पहली फिल्म नेटफ्लिक्स पर थी.

Advertisement

इसे देखकर साफ कहा जा सकता है कि यह ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बीच चल रही तीखी होड़ का नतीजा है. हर ओटीटी प्लेटफॉर्म चाह रहा है कि उसके पास सॉलिड टाइटल्स हों. ऐसे में कंटेंट लपकने की होड़ है. अब ऐसे में दर्शकों को इन लोगों ने कन्फ्यूज करके रख दिया था. 

फिलहाल, अगर आप धुरंधर (पहली फिल्म) का अनकट वर्जन देखना चाहते हैं तो 22 मई से दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. लेकिन धुरंधर 2 का इंतजार भारत में 5 जून तक करना पड़ेगा, वो भी सिर्फ जियोहॉटस्टार पर. तो अब मामला साफ हो गया ना दोस्तों...

Featured Video Of The Day
काले कपड़े, लाल झंडे.. खामेनेई को ऐसे दी गई अंतिम विदाई!
Topics mentioned in this article
Dhurandhar
Netflix
JioHotstar