2026 में नेटफ्लिक्स पर दिखेंगी ये तीन शानदार फिल्में, सैफ अली खान की फिल्म का टीजर देख नहीं होगा इंतजार

नेटफ्लिक्स ने अपने 2026 के लिए नए कंटेंट स्लेट की घोषणा की है, जिसमें कई फिल्में और वेब सीरीज शामिल हैं.जिसमें से तीन बड़ी और रोचक फिल्मों की घोषणा शामिल हैं. जिसके लिए फैंस ने अभी से अपना इंतजार शुरू कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
2026 में नेटफ्लिक्स पर दिखेंगी ये तीन शानदार फिल्में

नेटफ्लिक्स ने अपने 2026 के लिए नए कंटेंट स्लेट की घोषणा की है, जिसमें कई फिल्में और वेब सीरीज शामिल हैं.जिसमें से तीन बड़ी और रोचक फिल्मों की घोषणा शामिल हैं. जिसके लिए फैंस ने अभी से अपना इंतजार शुरू कर दिया है. इन फिल्मों में भारतीय दर्शकों के लिए इतिहास, अपराध और थ्रिलर से भरे हैं. ऐसे में हम आपको बताते हैं 2026 में नेटफ्लिक्स पर आने वाली तीन धमाकेदार फिल्में.इस कड़ी में पहली फिल्म है हम हिंदुस्तानी, जिसमें सैफ अली खान और प्रतीक गांधी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

ये भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection Day 12: ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार को सनी देओल ने चटाई धूल, 12वें दिन बॉर्डर 2 ने छापे इतने रुपये

दिखेगी भारत के पहले चुनाव की कहानी

हम हिंदुस्तानी की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और आजादी के बाद भारत के पहले लोकतांत्रिक चुनाव की चुनौतियों को दिखाती है. नए स्वतंत्र भारत में अधिकारियों की एक टीम अराजकता, विरोध और असंभव हालातों से जूझते हुए देश का पहला चुनाव करवाने की कोशिश करती है. निर्देशक राहुल धोलकिया की हम हिंदुस्तानी उन अनसुने नायकों की कहानी बयां करती है जिन्होंने लोकतंत्र की नींव रखी. फिल्म में दीपक डोबरियाल, मिमी चक्रवर्ती, सारिका और श्रद्धा डांगर जैसे कलाकार भी हैं. यह नेटफ्लिक्स पर जल्द आएगी और इतिहास प्रेमियों के लिए खास होगी.

गैंगस्टर ड्रामा

दूसरी है लेगसी, जिसमें आर. माधवन मुख्य भूमिका में हैं. यह एक तगड़ा क्राइम ड्रामा है, जहां एक बुजुर्ग गैंगस्टर 'पेरियावर' अपनी सत्ता, परिवार और विरासत बचाने की लड़ाई लड़ता है. एक भविष्यवाणी और आने वाले हमले के सामने वह अपने साम्राज्य को बचाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा देता है. गुलशन देवैया, निमिषा सजयन, गौतम कार्तिक और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकारों के साथ यह सीरीज परिवार, सत्ता और संघर्ष की गहरी कहानी है.

Advertisement

भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की कहानी

तीसरी है घूषखोर पंडत, जहां मनोज बाजपेयी एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी अजय दीक्षित (पंडत) का किरदार निभा रहे हैं. दिल्ली के दिल में एक गाड़ी से फेंकी गई घायल लड़की की पहचान जानने की कोशिश में उनकी रात की कमाई वाली प्लानिंग एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय साजिश में बदल जाती है. नीरज पांडे के साथ बनी यह ग्रिटी थ्रिलर नुसरत भरुचा और साकिब सलीम जैसे कलाकारों के साथ दमदार लग रही है. ये तीनों प्रोजेक्ट्स नेटफ्लिक्स के 2026 स्लेट का हिस्सा हैं.

Featured Video Of The Day
"West Bengal SIR Case: सुप्रीम कोर्ट की ममता सरकार को कड़ी फटकार, जानिए क्या कहा | Ashish Bhargava