यूट्यूब पर छाए नेपाल के नए PM बालेन शाह, उनके गाने ‘जय महाकाली’ ने 72 घंटे में मचाया तहलका, व्यूज 50 लाख पार

नेपाल के पीएम बोलेन शाह का नया गाना ‘जय महाकाली’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. उनका रैपर अंदाज और लोगों से जुड़ा स्टाइल दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नेपाल PM बोलेन शाह का डबल धमाका, सत्ता के साथ गाना भी सुपरहिट

नेपाल की राजनीति में इन दिनों एक दिलचस्प बदलाव देखने को मिल रहा है और इसकी सबसे बड़ी वजह बने हैं देश के युवा प्रधानमंत्री बालेन शाह. आमतौर पर नेता अपने फैसलों और बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन बालेन शाह ने अलग रास्ता चुना है और अपने म्यूजिक टैलेंट से भी लोगों को हैरान कर दिया है. उनका नया गाना ‘जय महाकाली' रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर छा गया है और कुछ ही दिनों में लाखों लोग इसे देख चुके हैं. खास बात ये है कि लोगों का प्यार इस गाने पर जमकर बरस रहा है और इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

‘जय महाकाली' बना वायरल सेंसेशन

26 मार्च 2026 को रिलीज हुआ ये गाना बहुत कम समय में वायरल हो गया. अब तक इसे 50 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोगों ने इसे खूब पसंद किया है. दिलचस्प बात ये है कि गाने को एक भी डिसलाइक नहीं मिला, जो अपने आप में बड़ी बात मानी जा रही है. गाने में बालेन शाह का देसी अंदाज, लोगों से मिलना-जुलना और हाथ जोड़कर अभिवादन करना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.

सिर्फ गाना नहीं, एक विजुअल एक्सपीरियंस

‘जय महाकाली' सिर्फ एक म्यूजिक वीडियो नहीं बल्कि एक विजुअल एक्सपीरियंस भी है. इसमें बालेन शाह आम लोगों के बीच नजर आते हैं और उनसे सीधा जुड़ाव दिखाते हैं. इस गाने को स्वप्निल, क्रोनिक बीट्स और फोसिल के साथ मिलकर तैयार किया गया है. म्यूजिक, लिरिक्स और प्रेजेंटेशन तीनों ही स्तर पर ये गाना दमदार नजर आता है.

रैपर से प्रधानमंत्री बनने तक का सफर

बालेन शाह राजनीति में आने से पहले नेपाल के फेमस रैपर्स में गिने जाते थे. उनके गाने युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं और इनमें सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बात की जाती थी. यही बेबाक अंदाज अब उनकी राजनीति में भी नजर आता है. उनके गानों में सिस्टम पर सवाल उठाने की झलक साफ दिखती है.

पीएम बनते ही लिए बड़े फैसले

Advertisement

27 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद बालेन शाह ने कई बड़े फैसले भी लिए हैं. Gen-Z आंदोलन में मारे गए छात्रों के परिवारों को नौकरी देने का ऐलान, छात्र राजनीति पर बैन और स्कूलों में बदलाव जैसे फैसले चर्चा में हैं. इसके अलावा 100 दिनों का एक्शन प्लान और भ्रष्टाचार पर सख्ती भी उनके एजेंडे में शामिल है.

युवाओं के लिए बने नई इंस्पिरेशन

बालेन शाह अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते हैं, लेकिन उनकी छवि एक पढ़े-लिखे और ग्राउंड से जुड़े नेता की है. रैपर से प्रधानमंत्री बनने का उनका सफर आज युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन गया है. ‘जय महाकाली' की सफलता और उनके फैसले ये दिखाते हैं कि वो सिर्फ नेता नहीं बल्कि एक मजबूत जन आवाज भी हैं.

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
PCS में बेटियों का दबदबा, लेकिन ये 15 सीटें खाली क्यों?