बॉलीवुड में तीन साल से नहीं की एक भी फिल्म, फिर भी इंस्टाग्राम से 33 लाख रुपये महीना छाप रही इमरान हाशमी की ये एक्ट्रेस

Neha Sharma Instagram Income: एक्ट्रेस नेहा शर्मा हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू करने के बाद ऑनलाइन विवादों में घिर गईं. इस सर्विस के तहत नेहा को इंस्टा पर सब्सक्राइब करने वालों को हर महीने 299 रुपये देने होते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Neha Sharma Instagram Income: नेहा शर्मा इंस्टाग्राम इंकम

Neha Sharma Income From Instagram: एक्ट्रेस नेहा शर्मा हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू करने के बाद ऑनलाइन विवादों में घिर गईं. इस सर्विस के तहत नेहा को इंस्टा पर सब्सक्राइब करने वालों को हर महीने 299 रुपये देने होते हैं. यह फीचर फॉलोअर्स को एक्सक्लूसिव कंटेंट तक पहुंच देता है, जिसमें पर्सनल अपडेट और खास पोस्ट शामिल हैं, जो उनकी पब्लिक प्रोफाइल पर दिखाई नहीं देते हैं. नेहा शर्मा के इंस्टाग्राम पर 11300 सब्स्क्राइबर्स हैं. जिनसे उन्हें 33 लाख रुपये से ज्यादा की मंथली इंकम होती है. पेड सब्सक्रिप्शन और इससे भारी कमाई को लेकर नेहा इन दिनों काफी चर्चा में हैं, वहीं सोशल मीडिया पर उन्हें कुछ लोग ट्रोल भी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: यूपी के अमरोहा से पहुंची मुंबई, बनना चाहती थी सिंगर लेकिन बना डाला कॉमेडियन, बुलंदियां छूने के बाद भी चॉल में हुई गुमनाम मौत

नेहा शर्मा की इंस्टाग्राम सर्विस के सब्सक्राइबर्स को ओनली मेंबर्स के लिए मौजूद पोस्ट्स तक पहुंच मिलती है, जिनमें खास तस्वीरें, 'बिहाइंड-द-सीन्स' (पर्दे के पीछे का) कंटेंट और निजी अपडेट्स शामिल होते हैं.

Advertisement

फैंस ने किया समर्थन

दर्शकों के एक बड़े तबके ने एक्ट्रेस का बचाव किया और कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अब क्रिएटर्स को अपनी लोकप्रियता से सीधे पैसे कमाने के अधिक से अधिक मौके दे रहे हैं. समर्थकों का तर्क था कि शर्मा को एक्सक्लूसिव एक्सेस के लिए पैसे लेने का पूरा अधिकार है, खासकर तब जब सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी और फैन फॉलोइंग इतनी जबरदस्त है.

दिलचस्प बात यह है कि इतनी आलोचना के बावजूद, यह सब्सक्रिप्शन मॉडल कमर्शियली सफल होता दिख रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हजारों यूजर्स पहले ही इसे सब्सक्राइब कर चुके हैं, जिससे हर महीने अच्छी-खासी कमाई हो रही है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी पर ओवैसी का 'मुस्लिम कार्ड'!
Topics mentioned in this article
Neha Sharma Age
Neha Sharma Instagram Earnings
Neha Sharma Films
Neha Sharma Bold Looks
Neha Sharma Income