नेहा धूपिया ने शेयर की शुरुआती दिनों की एक कड़वी याद, कास्टिंग डायरेक्टर ने कहा था- तुम हंसते हुए बहुत बुरी लगती हो

नेहा धूपिया ने बताया कि कास्टिंग डायरेक्टर के एक कमेंट ने कई साल तक उनके सेल्फ कॉन्फिडेंस को हिला कर रख दिया. एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने भी कुछ इसी तरह का एक्सपीरियंस शेयर किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नेहा धूपिया ने शेयर की स्ट्रगल के दिनों की कड़वी याद
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर्स अक्सर अपने शुरुआती और स्ट्रगल से भरे दिनों के बारे में बात करते हुए कई बार हैरान करने वाले खुलासे कर देते हैं. हाल में नेहा धूपिया ने भी बॉलीवुड के ब्यूटी स्टैंडर्ड्स की कड़वी हकीकत को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया. एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने याद किया कि कैसे एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उनकी स्माइल पर एक ऐसा कमेंट किया जो कि कई साल तक उनके दिमाग पर छाया रहा और जिसकी वजह से उनके सेल्फ कॉन्फिडेंस को भी धक्का लगा था.

नेहा और उनके पति एक्टर अंगद बेदी ने हाल ही में हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम को अपने शो 'डबल डेट' पर होस्ट किया. इस एपिसोड के दौरान नेहा ने अपने करियर के शुरुआती दिनों की एक घटना के बारे में खुलकर बात की. उस एक्सपीरियंस को याद करते हुए नेहा ने कहा, "मुझे अपने करियर की बहुत शुरुआत में, जब मैं इंडस्ट्री में एकदम नई थी, मैं एक टीवी शो के ऑडिशन के लिए जा रही थी. मैं एक कास्टिंग डायरेक्टर की कार में बैठी थी. उन्होंने मेरी तरफ देखा और मैंने स्माइल दी. उन्होंने कहा, 'तुम स्माइल मत करो. जब तुम स्माइल करती हो तो बहुत बुरी लगती हो. जब तुम नहीं मुस्कुराती हो तो तुम्हारे चेहरे पर ज्यादा दम लगता है.'"

नेहा ने बताया कि इस कमेंट ने उन पर कितना बुरा असर डाला था. एक्ट्रेस ने कहा, "उसके बाद मैंने मिस इंडिया का खिताब भी जीता, लेकिन अगर आप मेरी तस्वीरें देखें, तो मैं उनमें मुस्कुरा नहीं रही होती. उस बात का मुझ पर 8-10 साल तक असर रहा, जिसके बाद मैं उससे उबर पाई. उन्होंने कहा था कि तुम्हारी स्माइल तुम्हारे लिए काम नहीं करती." 

यह भी पढ़ें: मॉनसून से पहले मंदिर की रेलिंग को सैंडपेपर से घिसते नजर आए संजय मिश्रा, कपड़े और हालत देख पहचान नहीं पाएंगे कोई पॉपुलर एक्टर है ये

Advertisement

उन्होंने यह भी बताया कि मिस यूनिवर्स का खिताब न जीत पाने से भी उनका सेल्फ कॉन्फिडेंस डगमगा गया था, और उन्हें इमोशनली उबरने में लगभग आठ से दस महीने लग गए थे. हुमा कुरैशी ने भी याद किया कि अपनी दूसरी फिल्म के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करने के बाद वह कैसे खुद में सिमट गई थीं.  उन्होंने बताया कि उन नेगेटिव कमेंट्स ने उन्हें बहुत ज्यादा परेशान किया. उन्हें अंदर से हिलाकर रख दिया और आखिरकार उन्हें थेरेपी लेने और अपनी फीलिंग्स को डायरी में लिखने (जर्नलिंग) की शुरुआत करने पर मजबूर कर दिया.

यह भी पढ़ें: महेश भट्ट ने दूसरी शादी से पहले बदल लिया था धर्म! पूजा भट्ट ने बताया जब पहली बार सौतेली मां से मिली तो क्या हुई थी बात

Advertisement
Featured Video Of The Day
शिमला में महाजाम की अफवाह! ग्राउंड रिपोर्ट में देखें सच