आलिया भट्ट को Cannes Film Festival 2026 में अपने शानदार लुक के लिए ऑनलाइन तारीफें रही हैं. लेकिन रेड कार्पेट पर उनकी अनदेखी कई सवाल भी खड़े कर रही है. कई लोग इंटरनेट पर पूछ रहे हैं कि आखिर आलिया को क्या हुआ? कुछ लोग वॉक पर कमेंट कर रहे हैं तो कुछ सवाल कर रहे हैं कि जब पैपराजी ध्यान नहीं दे रहे तो वे किसकी तरफ हाथ हिला रही हैं. वहीं उनके दोस्त और सेलेब्स उनके फैशन सेंस की तारीफ कर रहे हैं दूसरी तरफ उनकी सास नीतू कपूर ने भी उनके लुक पर रिएक्शन दिया है. सास का प्यार और तारीफ में लिखा कमेंट देख आप भी कहेंगे सास हो तो नीतू कपूर जैसी. नीतू कपूर ने आलिया की तस्वीर अपनी Instagram Story पर शेयर करते हुए बहू के लुक को "Perfection" (बेहद शानदार) बताया.
बता दें कि आलिया ने Tamara Ralph का एक ब्लश पीच शेड का गाउन पहना था, जो अपने सादे लेकिन खूबसूरत डिजाइन की वजह से सबसे अलग दिख रहा था. इस स्ट्रैपलेस आउटफिट का टॉप कॉर्सेट-स्टाइल में फिटेड था, जिसने उनकी कमर को हाईलाइट किया, जबकि गाउन नीचे की तरफ एक शानदार फ्लोई लुक में दिखा. कुल मिलाकर, उनका यह लुक उन्हें रेड कार्पेट पर एक बेहद क्लासी और ग्रेसफुल अंदाज दे रहा था.
वर्कफ्रंट पर बात करें तो आलिया अब YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनने वाली फिल्म 'Alpha' में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ Sharvari और Bobby Deol भी होंगे. इसके अलावा, वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'Love and War' में रणबीर कपूर के साथ फिर से काम करती दिखेंगी. इस फिल्म में विक्की कौशल भी लीड रोल में हैं.
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया ने फिल्म 'Tumbbad 2' की कास्ट को भी जॉइन कर लिया है. पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग शुरू भी कर दी है और वह इसमें एक अहम किरदार निभाती नजर आएंगी, हालांकि उनका शूटिंग शेड्यूल लगभग 20 दिनों का ही बताया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन की 800 करोड़ की राका में जोड़ा जा रहा पुष्पा जैसा एक हिट मसाला, मानव भेड़िये को नचाएंगे एटली!
एक सोर्स ने बताया कि उनका किरदार कहानी के लिहाज से बेहद अहम है और यह कहानी के अगले हिस्से को आगे बढ़ाने में मदद करेगा. बताया जा रहा है कि 'Tumbbad 2' में आलिया भट्ट का किरदार काफी दमदार है, जिसके लिए उन्हें लगभग 20 दिनों तक शूटिंग करनी होगी. भले ही उनका शूटिंग शेड्यूल छोटा है, लेकिन कहानी में उनके किरदार की अहमियत बहुत ज्यादा है और उम्मीद है कि उनका किरदार ही फिल्म के तीसरे पार्ट की कहानी को आगे बढ़ाएगा. कहा जा रहा है कि उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई थी और जैसे ही उन्हें यह रोल ऑफर हुआ, उन्होंने तुरंत इसके लिए हामी भर दी थी. फिलहाल, आलिया अपनी फिल्म 'Love & War' की शूटिंग में बिजी हैं.
यह भी पढ़ें: शेफाली जरिवाला की मौत कैसे हुई? पति ने किए नए खुलासे