2026 Lowest Budget Hindi Movie: 8 मई को रिलीज हो रही है 2026 की सबसे सस्ती फिल्म, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बिना फीस किए काम

2026 Lowest Budget Hindi Movie: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली है. यह फिल्म अपने सीमित बजट के बावजूद बड़े स्तर पर रिलीज की तैयारी में है. फिल्म को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और पुणे जैसे बड़े शहरों के करीब 100 सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
2026 Lowest Budget Hindi Movie: 2026 की सबसे सस्ती फिल्म 8 मई को हो रही रिलीज

2026 Lowest Budget Hindi Movie: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्में हमेशा कुछ हटकर होती हैं और इस बार भी वो एकदम अलग अंदाज में लौट रहे हैं. कम बजट, बड़ा कॉन्सेप्ट और दमदार कहानी के साथ उनकी नई फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं' रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है. सिर्फ 1.5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है, क्योंकि नवाज एक बार फिर अपने रियलिस्टिक अंदाज से दर्शकों को बड़े पर्दे पर चौंकाने के लिए तैयार हैं. सबसे दिलचस्प बात ये है कि छोटे बजट के बावजूद फिल्म को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और पुणे जैसे बड़े शहरों के करीब 100 सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Shakti Kapoor Fake Death News: अपनी मौत की अफवाह सुन भड़के 73 साल के शक्ति कपूर, वीडियो शेयर कर कहा- ये ठीक नहीं है

नवाजुद्दीन ने नहीं ली फीस 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली है. डायरेक्टर के अनुसार, एक्टर ने शूटिंग के लिए खुद ही टिकट खरीदा और बिना मैनेजर के फ्रैंकफर्ट पहुंचे. आदित्य ने कहा कि नवाजुद्दीन के साथ काम करना उनके करियर का अहम अनुभव रहा है. उन्होंने आगे बताया कि पहले इस फिल्म का टाइटल ‘Impulse' था, जिसे बाद में बदला गया. मैं एक्टर नहीं हूं 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Advertisement

छोटे बजट के साथ बड़ा एक्सपेरिमेंट 

इस फिल्म के डायरेक्टर आदित्य कृपलानी हैं, जबकि इसे फैजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने प्रोडक्शन हाउस साइड हीरो एंटरटेनमेंट के जरिए प्रोड्यूस किया है. यह उनका बतौर प्रोड्यूसर पहला प्रोजेक्ट है. फिल्म की शूटिंग फ्रैंकफर्ट में एक छोटे क्रू के साथ की गई है, जबकि कुछ हिस्से मुंबई में फिल्माए गए हैं. इस वजह से फिल्म को एक इंटरनेशनल बैकड्रॉप मिला है, लेकिन कहानी अपनी जड़ों से जुड़ी हुई और इंटिमेट स्टोरीटेलिंग पर बेस्ड है. 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | PM Modi के काफिले में बड़ी कटौती! विपक्ष को लगी मिर्ची? | Mic On Hai