नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जान चौंक जाएंगे आप, दो 200 करोड़ पार, एक ने कमाए 960 करोड़

नवाज सिर्फ शानदार एक्टर ही नहीं, बल्कि करोड़ों की कमाई करने वाली फिल्मों का भी बड़ा चेहरा रहे हैं. उनकी तीन फिल्में 200 करोड़ क्लब में शामिल हैं. जबकि एक फिल्म ने तो 960 करोड़ रुपये छापे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जान चौंक जाएंगे आप

कभी छोटे छोटे रोल के लिए स्ट्रगल करने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज बॉलीवुड के सबसे दमदार एक्टर्स में गिने जाते हैं. उनकी एक्टिंग का जादू ऐसा है कि कुछ मिनट का रोल भी पूरी फिल्म पर भारी पड़ जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नवाज सिर्फ शानदार एक्टर ही नहीं, बल्कि करोड़ों की कमाई करने वाली फिल्मों का भी बड़ा चेहरा रहे हैं? उनकी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान ला दिया कि कमाई के रिकॉर्ड टूट गए. खास बात ये है कि नवाज ने हीरो नहीं, बल्कि सपोर्टिंग और निगेटिव रोल में रहकर भी दर्शकों का दिल जीत लिया. उनकी दो फिल्में 200 करोड़ क्लब में शामिल हुईं. जबकि एक फिल्म ने दुनियाभर में 960 करोड़ रुपये छापकर इतिहास रच दिया.

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री बनते ही थलापति विजय को मिला कार का नंबर CM 2026, इसके पीछे छिपा है दो साल पुरानी फिल्म का राज

चांद नवाब बन छा गए नवाज

2015 में रिलीज हुई बजरंगी भाईजान सिर्फ सलमान खान की नहीं बल्कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी के करियर की भी सबसे बड़ी फिल्मों में गिनी जाती है. पाकिस्तानी रिपोर्टर चांद नवाब बनकर वो दर्शकों को हंसाने और इंप्रेस करने में कामयाब रहे. उनका अंदाज, बोलने का तरीका और कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को इतनी पसंद आई कि कई सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी थी. दुनियाभर में करीब 960 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली ये फिल्म इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर्स में शामिल है. भारत में इसका नेट कलेक्शन लगभग 320 करोड़ रुपये रहा. इमोशन, कॉमेडी और दमदार कहानी से भरी इस फिल्म में नवाज ने साबित कर दिया कि स्क्रीन पर कुछ मिनट भी मिल जाएं तो वो पूरा खेल पलट सकते हैं.

‘किक' का खतरनाक विलेन और ‘पेट्टा' का दमदार अंदाज

2014 में आई सलमान खान की किक में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने शिव गजर नाम के विलेन का किरदार निभाया था. उनका अजीब हेयरस्टाइल, खतरनाक हंसी और अलग स्टाइल दर्शकों को खूब पसंद आया. फिल्म ने दुनियाभर में करीब 400 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. जबकि भारत में इसका नेट कलेक्शन लगभग 231 करोड़ रुपये रहा. इसके बाद 2019 में रजनीकांत की फिल्म पेट्टा में नवाज ने सिंगार सिंह बनकर धमाल मचा दिया. फिल्म ने दुनियाभर में करीब 220 से 250 करोड़ रुपये तक की कमाई की.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Bulldozer Action | Suvendu का एक्शन बदले फैसले, करीबियों की कमर तोड़ना शुरू!