नेशनल अवॉर्ड विजेता सलीम कुमार का 56 की उम्र में निधन, ममूटी ने लिखा- तुम बस मुझे रुलाते हो

बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले सलीम कुमार बीते दिन अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे, जिसके बाद उनका निधन हो गया है.  

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मलयालम एक्टर सलीम कुमार का निधन
नई दिल्ली:

नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर सलीम कुमार का 56 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्हें शनिवार को कोच्चि के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था. अस्पताल प्रशासन ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया था कि अभिनेता की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सुबह अस्पताल ले जाया गया. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि सलीम कुमार मलयालम सिनेमा के जाने माने एक्टर हैं. साल 2010 में बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले सलीम कुमार का कुछ वर्ष पहले लिवर ट्रांसप्लांट हुआ था. वहीं उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है और सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं. 

ममूटी ने दी श्रद्धांजलि 

सुपरस्टार ममूटी ने एक्स पर एक्टर के निधन पर पोस्ट शेयर किया और लिखा, सलीम, जो खुद हंसता था और दूसरों को भी हंसाता था. जो खुद सोचता था और दूसरों को भी सोचने पर मजबूर करता था, और कभी-कभी खुद रोता था और दूसरों को भी रुलाता था. अब, तुम बस मुझे रुलाते हो. प्यारे भाई, तुम्हारा जाना.  एक कभी न खत्म होने वाला दुख बन गया है. 

सलीम कुमार ने 29 साल पहले की करियर की शुरूआत 

फिल्मों में आने से पहले नाटक और मिमिक्री से जुड़े रहे कुमार ने 1997 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. वह मलयालम सिनेमा में कॉमेडी और कैरेक्टर रोल के लिए जाने जाते हैं. उन्हें चार बार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है. हाल में हुए केरल विधानसभा चुनाव के दौरान कुमार ने कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) का खुलकर समर्थन किया था. वह कई मौकों पर उसके नेताओं के साथ दिखाई दिए थे और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के नेतृत्व की आलोचना भी की थी. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन के दर्शकों ने बनाया एक्टर को परमानेंट, जिसका शक्तिमान में था 4 एपिसोड का रोल, बोला- वह एपिसोड हिट था

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Delhi -NCR में कब होगी Monsoon की एंट्री? IMD ने जारी की पक्की तारीख, Heat Wave से मिलेगी बड़ी राहत
Topics mentioned in this article