राज कपूर की खातिर नरगिस ने बेच दिए थे सोने के कंगन, 16 फिल्मों की हिट जोड़ी आरके स्टूडियो के लोगो में हुई अमर

राज कपूर के सपनों का आरके स्टूडियो जब आर्थिक संकट से जूझ रहा था. तब नरगिस ने सिर्फ साथ ही नहीं दिया बल्कि अपने सोने के कंगन तक बेच दिए. 16 फिल्मों की इस आइकॉनिक जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राज कपूर की खातिर नरगिस ने बेच दिए थे सोने के कंगन

हिंदी सिनेमा के हिट कपल्स की बात होगी तो राज कपूर और नरगिस का नाम सबसे ऊपर दर्ज होगा. ये वो जोड़ी थी जिसने सिनेमाई पर्दे पर कई खूबसूरत कहानियां गढ़ी. कई यादगार किस्से दिए. दोनों के बीच प्यार हुआ या इकरार हुआ या नहीं ये हमेशा चर्चाओं में रहा है. पर, ये पूरे हक से कहा जा सकता है कि नरगिस ने राज कपूर का साथ खूब दिया. जब जब राज कपूर को किसी मदद की जरूरत पड़ी. नरगिस हमेशा उनके साथ खड़ी दिखाई दीं. कहा तो ये भी जाता है कि राज कपूर की खातिर नरगिस ने अपने सोने के कंगन तक बेच दिए. जिसका कर्ज राज कपूर ने नरगिस को आरके स्टूडियो के लोगो में जगह देकर चुकाया.

ये भी पढ़ें: IPL टीम की मालकिन काव्या मारन को मिला हमसफर? साउथ के स्टार सिंगर संग शादी की खबरों ने मचाई हलचल

कठिन दौर में नरगिस बनीं सहारा

राज कपूर का आरके स्टूडियो इंडियन सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित फिल्म कंपनियों में गिना जाता है. यहां बनी कई फिल्में आज भी क्लासिक मानी जाती हैं. हालांकि एक समय ऐसा भी आया जब स्टूडियो आर्थिक तंगी से जूझने लगा और फिल्मों का काम रुकने की कगार पर पहुंच गया. फिल्म पत्रकार मधु जैन ने अपनी किताब ‘द कपूर्स: फर्स्ट फैमिली ऑफ इंडियन सिनेमा' में खुलासा किया है कि उस मुश्किल वक्त में नरगिस ने राज कपूर का हर कदम पर साथ दिया. किताब के मुताबिक नरगिस ने अपना सोने का कंगन बेच दिया था. इतना ही नहीं, उन्होंने अदालत, घर संसार और लाजवंती जैसी फिल्मों में एक्स्ट्रा शिफ्ट में काम कर पैसे कमाए ताकि आरके स्टूडियो की मदद कर सकें.

16 फिल्मों की सुपरहिट जोड़ी

राज कपूर और नरगिस ने साथ में 16 फिल्मों में काम किया और उनकी जोड़ी हिंदी सिनेमा की सबसे आइकॉनिक जोड़ियों में शामिल हो गई. दोनों की पहली फिल्म आग थी. जो राज कपूर की बतौर निर्माता और निर्देशक पहली फिल्म भी थी. इसी फिल्म के साथ आरके स्टूडियो की नींव रखी गई थी. आरके फिल्म्स का मशहूर लोगो भी राज कपूर और नरगिस की फिल्म बरसात के एक रोमांटिक सीन से इंस्पायर्ड माना जाता है. ये भी कहा जाता है कि इसके जरिए राज कपूर ने नरगिस को आरके स्टूडियो में अमर कर दिया था.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Bengal Politics | हिंदुओं पर मुस्लिम स्कॉलर ने झाड़ा ज्ञान तो एंकर ने लताड़ा!
Topics mentioned in this article