नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार के बाद प्रेयर मीट से गायब दिखे बॉलीवुड के दिग्गज सितारे, जानें कौन हुआ शामिल 

नाना पाटेकर के प्रेयर मीट में बॉलीवुड के दिग्गज सितारे नजर नहीं आए. जबकि CID के एसीपी प्रद्युमन से लेकर तुकाराम मुंढ़े ने श्रद्धांजलि दी. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में नहीं दिखे बॉलीवुड के दिग्गज सितारे, इन सेलेब्स ने की शिरकत
नई दिल्ली:

दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर के निधन के बाद हाल ही में प्रार्थना सभा का आयोजन बुधवार को मुंबई में किया गया, जिसमें मनोरंजन जगत के सितारे वर्षा उसगांवकर, रोहिणी हट्टंगडी समेत कई हस्तियों ने शिरकत की थी. हालांकि बॉलीवुड के जाने माने सितारे, जिन्होंने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी थी उन्हें प्रेयर मीट में शिरकत करते हुए नहीं देखा गया. लेकिन आइए आपको बताते हैं कि नाना पाटेकर के प्रेयर मीट में कौन कौन से सितारे शामिल हुए और उन्होंने एक्टर को श्रद्धांजलि देते हुए क्या कहा.

नाना पाटेकर के प्रेयर मीट में शामिल हुईं रोहिणी हट्टंगडी  

रोहिणी हट्टंगडी ने आईएएनएस के साथ बातचीत में अभिनेता नाना पाटेकर को याद करते हुए कहा, "सबसे पहले तो, मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहूंगी. नाना जी के साथ मैंने एक ही फिल्म की थी, उससे पहले तो बस नाटक में ही हमने साथ काम किया था. नाना पाटेकर जी अपने स्वभाव को लेकर जाने जाते थे. इस तरह के बहुत कम लोग हुआ करते हैं क्योंकि स्टारडम जब सर पर चड़ता है, तो लोग जमीनी स्तर से नहीं जुड़ पाते हैं. हालांकि, नाना जी के साथ ऐसा नहीं हुआ था और उनकी जो समाज सेवा है, उससे सभी लोग अवगत हैं."

यह भी पढ़ें | अमृता सिंह का वो पॉपुलर सीरियल, टीवी पर बनाई वैंप बनकर पहचान, प्रीतम का म्यूजिक और केके की आवाज ने बनाया हिट

वर्षा उसगांवकर ने दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि 

वर्षा उसगांवकर ने भी अभिनेता के निधन पर शोक जाहिर करते हुए कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें फिल्म तिरंगा' में नाना पाटेकर के साथ काम करने का मौका मिला. अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि अगर नाना पाटेकर को समय पर सही इलाज मिल जाता तो शायद उन्हें बचाया जा सकता था. अभिनेत्री ने कहा, "मुझे लगता है कि अगर उन्हें उस वक्त सही इलाज मिल जाता तो वे आज हमारे बीच होते. 75 साल कोई जाने की उम्र नहीं है. आजकल मेडिकल साइंस इतनी आगे बढ़ गई है कि इंसान 100 साल तक जी सकता है लेकिन अफसोस, वे हमें छोड़कर चले गए. मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे उनके साथ 'तिरंगा' में काम करने का मौका मिला. नाना पाटेकर ने अपने करियर में हर तरह के किरदार निभाए हैं, कॉमेडी से लेकर हीरो और विलेन तक."

Advertisement

नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचने वाले सितारे

75 की उम्र में गोवा के घर में कार्डियक अरेस्ट से दुनिया को अलविदा कहने वाले नाना पाटेकर की प्रेयर मीट को आठवनिल्या नाम दिया गया, जिसमें वर्षा उसगांवकर के अलावा डायरेक्टर मेहुल कुमार, महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के कमिश्नर तुकाराम मुंढ़े, सीआईडी एसीपी प्रद्युमन एक्टर शिवाजी साटम, अनंत महादेवन, केके गोस्वामी, प्रोड्यूसर संजय जाधव नजर आए. वहीं उन्होंने नाना को श्रद्धांजलि देते हुए याद किया. 

नहीं आए बॉलीवुड के दिग्गज सितारे

नाना पाटेकर के निधन पर बॉलीवुड के दिग्गज सितारे अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, संजय दत्त, सलमान खान, अनिल कपूर और शाहरुख खान जैसे सितारों ने श्रद्धांजलि दी थी. हालांकि अंतिम संस्कार के अलावा प्रेयर मीट में भी यह सितारे नजर नहीं आए. जबकि अंतिम संस्कार में जैकी श्रॉफ पहुंचे थे. लेकिन प्रेयर मीट का वह हिस्सा नहीं बनें. 

Advertisement

यह भी पढ़ें | करिश्मा कपूर का 262 एपिसोड का 22 साल पुराना टीवी सीरियल, लोलो बनी थीं 67 साल की बिजनेसवुमन, अनु मलिक का गाना

Featured Video Of The Day
CEC Controversy : SC मार्च पर India Bloc को झटका? डिबेट में क्यों आगबबूला हुईं कांग्रेस प्रवक्ता?
Topics mentioned in this article
Nana Patekar
Nana Patekar Prayer Meet
Nana Patekar Prayer Meet Celebs
Bollywood