टॉक्सिक और धुरंधर के बाद अब ये फिल्म बनी मोस्ट एंटिसिपेटेड, अक्षय कुमार की भूत बंगला को छोड़ा पीछे

अब, इस फिल्म ने एक और नया माइलस्टोन अपने नाम कर लिया है. यह माइथोलॉजिकल-फैंटेसी ड्रामा IMDb की '2026 मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों' की लिस्ट में टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
टॉक्सिक और धुरंधर के बाद अब ये फिल्म बनी मोस्ट एंटिसिपेटेड

'नागबंधम' का टीजर महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर रिलीज किया गया था, और इसे देखते ही दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया. रिलीज के महज 24 घंटों के भीतर ही, इस टीजर ने सभी प्लेटफॉर्म्स पर 20 मिलियन (2 करोड़) से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया. इससे यह साफ हो गया है कि फिल्म को लेकर लोगों के बीच जिज्ञासा और दिलचस्पी पहले ही बहुत बढ़ चुकी है. और अब, इस फिल्म ने एक और नया माइलस्टोन अपने नाम कर लिया है. यह माइथोलॉजिकल-फैंटेसी ड्रामा IMDb की '2026 मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों' की लिस्ट में टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है. 

ये भी पढ़ें: जब पापा सलीम खान ने बेटे सलमान की शादी पर किया था बड़ा खुलासा, बताया भाईजान कैसी चाहते हैं बीवी

फिल्म की यह रैंकिंग इसलिए भी खास है क्योंकि यह 'टॉक्सिक' और 'धुरंधर: द रिवेंज' जैसी बड़ी फिल्मों के बीच मजबूती से खड़ी है. IMDb की यह लिस्ट पेज व्यूज और यूजर इंगेजमेंट पर आधारित होती है, जो साफ तौर पर दिखाती है कि सिनेमा प्रेमियों के बीच 'नागबंधम' को लेकर किस कदर क्रेज बढ़ रहा है. फिल्म का दिलचस्प टाइटल, जो पौराणिक प्रतीकों से जुड़ा है, पहले ही इसकी कहानी के स्केल और गहराई को लेकर चर्चाएं तेज कर चुका है.

टीजर में दिखाई गई विजुअल दुनिया, जो प्राचीन भारतीय परंपराओं और 'तांत्रिक खजाने को बांधने' के रहस्यमयी कॉन्सेप्ट पर आधारित है, उसकी काफी तारीफ हो रही है. लोग फिल्म के ग्रैंड स्केल, दमदार बैकग्राउंड स्कोर और इसकी भव्यता के दीवाने हो गए हैं. दर्शकों ने विशेष रूप से फिल्म की साहसी कहानी और इसके विशाल सिनेमाई कैनवास को सराहा है, जिससे यह 2026 की सबसे बड़ी रिलीज में से एक बन गई है. 'नागबंधम' की कहानी, स्क्रीनप्ले और निर्देशन की कमान अभिषेक नामा ने संभाली है. किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म साल 2026 की गर्मियों में 'पैन-इंडिया' लेवल पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Featured Video Of The Day
Assam Elections: Gaurav Gogoi पर क्यों भड़के Sarbananda Sonowal? हेलीकॉप्टर में EXCLUSIVE Interview