अल्फा से भी ज्यादा था इस फिल्म का इंतजार, IMdb की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों में थी नंबर वन, बॉक्स ऑफिस पर की इतनी ओपनिंग 

अल्फा से बॉक्स ऑफिस को 3 जुलाई को टकराने तेलुगू फिल्म नागबंधम रिलीज हुई है, जिसे IMdb की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों में नंबर वन का खिताब हासिल है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Nagabandham Box office collection day 1 नागबंधम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
नई दिल्ली:

बॉक्स ऑफिस पर हफ्तें फिल्में रिलीज होती हैं. लेकिन कुछ ही होती हैं, जिनका इंतजार फैंस बेसब्री से करते हैं. इन्हीं में से एक फिल्म, जो IMdb की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों में नंबर वन थी. वह 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. आप सोच रहे होंगे कि हम आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शरवरी की अल्फा की बात कर रहे हैं, जो 3 जुलाई 2026 को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. लेकिन आपका अंदाजा बिल्कुल गलत है. हम बात कर रहे हैं तेलुगू फिल्म नागबंधम की, जो IMdb की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म थी. हालांकि ओपनिंग के मामले में इसका हाल अल्फा से भी बुरा हुआ. 

नागबंधम का ओपनिंग कलेक्शन

नागबंधम पैन इंडिया फिल्म है, जो 3 जुलाई 2026 को वर्ल्डवाइड हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज हुई है. सैकनिल्क के अनुसार, नागबंधम ने पहले दिन 3.25 करोड़ का नेट कलेक्शन भारत में किया. जबकि वर्ल्डवाइड 3.74 करेड़ रहा है. वहीं हिंदी में फिल्म ने 20 लाख, तमिल में 10 लाख, तेलुगू में 2.9 करोड़, मलयालम में 3 लाख और कन्नड़ में 2 लाख का कलेक्शन फिल्म ने हासिल पहले दिन किया है.  

ये भी पढ़ें- वेलकम टू द जंगल का ये एक्टर है बबीता कपूर का भतीजा, बॉलीवुड का हैं पॉपुलर नाम, करिश्मा कपूर के साथ एक ही दिन मनाते हैं जन्मदिन

IMdb की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों में नागबंधम थी नंबर वन

Advertisement

नागबंधम रिलीज से पहले से ही टीजर और पोस्टर के कारण चर्चा में बनी हुई थी. इसके चलते फिल्म IMdb की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट में 22 प्रतिशत के साथ नंबर वन पर थी. जबकि दूसरे नंबर पर आवारापन 2, तीसरे पर तुला पहाटा, चौथे पर अल्फा और पांचवे पर टॉक्सिक थी. जबकि धमाल 4 जैसी फिल्मों का नाम टॉप 10 में शामिल था. 

नागबंधम से टकराने वाली फिल्मों का हाल

3 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर नागबंधम के अलावा बॉलीवुड फिल्म बेबी डू और डाय डू (40 लाख इंडिया नेट, 48 लाख ग्रॉस), अल्फा (9 करोड़ इंडिया नेट और वर्ल्डवाइड 15.80 करोड़) , टॉलीवुड फिल्म राव बहादुर (1.40 करोड़ इंडिया नेट और वर्ल्डवाइड 3.11 करोड़), कॉलीवुड फिल्म गट्टा कुश्ती 2 (2.55 करोड़ इंडिया नेट और वर्ल्डवाइड 2.93 करोड़) कमाई की है. 

Advertisement

नाग बंधम के बारे में  

'नागबंधम' 110 करोड़ के बड़े बजट की तेलुगु पौराणिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक नामा ने किया है. फिल्म में विराट कर्ण के अलावा, नाभा नतेश,ऐश्वर्या मेनन,महेश मांजरेकर और जगपति बाबू जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. 'नागबंधम' का निर्माण एनआईके स्टूडियो और अभिषेक पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है. निर्माता किशोर अन्नपुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने इस प्रोजेक्ट को बड़े स्तर पर तैयार किया है. फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. 

ये भी पढ़ें- मोहम्मद रफी का 59 साल पुराना गाना, हर बर्थडे पार्टी की है शान, फिल्म ने जीतेंद्र को बनाया जंपिग जैक, 12 हफ्तों तक नहीं मिले थे दर्शक

Featured Video Of The Day
देखते-देखते क्यों बंद हो रहे ई-रिक्शा? क्या है इसके पीछे की असली वजह?
Topics mentioned in this article
Naagbandham
Bollywood
Alpha
Entertainment