कीमोथेरेपी के तुरंत बाद अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचीं नफीसा अली, बोलीं- 'सबके प्यार ने सारी थकान मिटा दी'

नफीसा अली पॉपुलर एक्ट्रेस हैं जिन्हें अमिताभ बच्चन के साथ उनकी फिल्म 'मेजर साब' के लिए आज भी काफी याद किया जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कीमोथेरेपी के बाद ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचीं नफीसा अली
Social Media
नई दिल्ली:

वरिष्ठ अभिनेत्री नफीसा अली लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ रही हैं, बावजूद इसके वह लगातार काम भी कर रही हैं. उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी' के ट्रेलर लॉन्च से जुड़ा एक ऐसा अनुभव साझा किया, जिसने फैंस को भावुक कर दिया. नफीसा ने बताया कि वह कीमोथेरेपी का एक सेशन पूरा करने के तुरंत बाद फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुई थीं. उस समय उनकी तबीयत पूरी तरह ठीक नहीं थी, लेकिन फिल्म की टीम और सह-कलाकारों के प्यार और अपनापन ने उनकी सारी थकान दूर कर दी.

नफीसा अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा करते हुए इस अनुभव के बारे में विस्तार से लिखा. उन्होंने बताया कि ट्रेलर लॉन्च में शामिल होने के लिए उन्हें काफी शारीरिक तकलीफों का सामना करना पड़ा.

उन्होंने लिखा, "मुंबई में 'मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अपनी पूरी टीम और कलाकारों के साथ होना बेहद शानदार अनुभव रहा. मैंने हाल ही में कीमोथेरेपी पूरी की थी. फ्लाइट के लिए अगले दो दिनों तक मुझे दो बोन इम्यूनिटी इंजेक्शन लेने पड़े. इसके अलावा पेट में संक्रमण की वजह से मैं एंटीबायोटिक दवाइयां भी ले रही थी. यह सब काफी थकाने वाला था, लेकिन वहां सभी का प्यार, अपनापन और खुशियों से भरा माहौल मुझे बेहद अच्छा लगा. इसने मुझे बहुत खुश कर दिया."

Advertisement

यह भी पढ़ें: आग में धधकती ट्रेन, जिंदा जल गए 187 लोग, जब पर्दे पर आई तो हुई बुरी तरप फ्लॉप, फिर भी जीत गई नेशनल अवॉर्ड

बता दें कि 10 जुलाई को फिल्म 'मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी' का ट्रेलर रिलीज किया गया. ट्रेलर में प्यार, रिश्तों की उलझन, दिल टूटने के दर्द और दोबारा उम्मीद मिलने की कहानी दिखाई गई. फिल्म में मेधा शंकर, सिद्धार्थ मेनन, आदिल हुसैन, मंदिरा बेदी, नासिर, नफीसा अली और विधात्री बंदी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. कहानी मैक्स और मिन नाम के एक युवा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका रिश्ता एक अहम मोड़ पर आकर टूटने की कगार पर पहुंच जाता है. रिश्ते के टूटने के बाद मैक्स की जिंदगी में 'म्याऊजाकी' की एंट्री होती है, जो उसे भावनात्मक सहारा देती है. इसके बाद फिल्म प्यार, बिछड़ने, अकेलेपन और खुद को फिर से संभालने की यात्रा को बेहद खूबसूरती से दिखाती है. फिल्म का लेखन और निर्देशन पद्मकुमार नरसिम्हमूर्ति ने किया है. 'मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी' 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 18 की उम्र में उठा मां-बाप का साया, तंगी ने किया ऐसा बुरा हाल कि पेट पालने के लिए बेची लिपस्टिक-पाउडर, आज 341 करोड़ है नेटवर्थ

Featured Video Of The Day
UP में 35 करोड़ का महा-लक्ष्य! CM Yogi ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधारोपण
Topics mentioned in this article
Nafisa Ali
Nafisa Ali Cancer
Entertainment
Bollywood
Nafisa Ali Cancer Journey