कीमोथेरेपी, सर्जरी और दर्द के बाद 69 साल की एक्ट्रेस ने की 11,000 फीट की ट्रेकिंग, कहा- जिंदगी से हारना नहीं है

स्टेज-3 कैंसर से लड़ने के बाद 69 साल की नफीसा अली ने 11,000 फीट की ट्रेकिंग कर साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के आगे उम्र और बीमारी दोनों छोटी पड़ जाती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नफीसा अली का वीडियो हुआ वायरल

कभी जिंदगी अचानक ऐसा मोड़ ले लेती है, जहां सपने नहीं बल्कि सिर्फ जिंदा रहने की जंग बाकी रह जाती है. दर्द, इलाज, अस्पतालों की दीवारें और लगातार चलती थकान, ये सब मिलकर इंसान को तोड़ने की कोशिश करते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो हार मानने के बजाय उसी दर्द को अपनी ताकत बना लेते हैं. उम्र बढ़ती है, शरीर कमजोर पड़ता है, लेकिन हौसला और भी मजबूत हो जाता है. ऐसा ही एक चौंकाने वाला नजारा हाल ही में सामने आया, जब 69 साल की उम्र में एक जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस ने 11,000 फीट की ऊंचाई पर ट्रेकिंग कर सबको हैरान कर दिया.

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझने के बाद भी उनका ये कदम लोगों के लिए किसी फिल्मी क्लाइमेक्स से कम नहीं था. यह हिम्मत दिखाई है नफीसा अली ने. मिस इंडिया रह चुकी नफीसा ने अपने 4 दशकों से भी लंबे फिल्मी करियर में जुनून, क्षत्रिय, आतंक, मेजर साब और लाइफ इन ए मेट्रो सहित कई हिट फिल्मों में काम किया है. 

कैंसर से जंग के बाद पहाड़ों पर नई शुरुआत

70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री नफीसा अली ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन उनकी असल जिंदगी की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है. स्टेज-3 पेरिटोनियल और ओवेरियन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझने के बाद उन्होंने जीवन को एक नए नजरिए से जीना शुरू किया.

Advertisement

हाल ही में वह रोहतांग दर्रे के पास अपने परिवार और दोस्तों के साथ 11,000 फीट की ऊंचाई पर ट्रेकिंग करती नजर आईं. उन्होंने इस सफर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए, जिनमें उनकी मुस्कान और ऊर्जा साफ झलक रही थी. इस यात्रा में उनके दामाद और पोते भी उनके साथ थे, जो मुश्किल रास्तों पर उनका सहारा बने. नफीसा ने बताया कि सर्जरी और कई कीमोथेरेपी से गुजरने के बाद यह अनुभव उनके लिए सिर्फ एक ट्रिप नहीं था, बल्कि जिंदगी को फिर से महसूस करने जैसा था. ऊंचाई पर खड़े होकर उन्होंने खुद को पहले से ज्यादा मजबूत महसूस किया.

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

जैसे ही नफीसा अली की ट्रेकिंग की तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. लोग उनकी हिम्मत और पॉजिटिविटी की जमकर तारीफ करने लगे. किसी ने उन्हें “मोटिवेशन” कहा तो किसी ने “रियल लाइफ फाइटर” बताया. कई यूजर्स ने लिखा कि कैंसर जैसी बीमारी से लड़कर इस तरह पहाड़ों की ऊंचाई तक पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं है.

एक यूजर ने कहा कि नफीसा अली ने साबित कर दिया कि उम्र और बीमारी सिर्फ नंबर हैं, असली ताकत अंदर की सोच होती है. उनकी यह यात्रा अब सिर्फ एक ट्रेकिंग नहीं रह गई, बल्कि उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है, जो मुश्किल हालातों से जूझ रहे हैं. नफीसा अली ने एक बार फिर दिखा दिया कि जिंदगी से हारकर नहीं, हराकर जिया जाता है.

यह भी पढ़ें: सनी देओल की इस हरकत पर फूट पड़ा था एक्ट्रेस का गुस्सा, बोलीं- पंजाब जाकर खेती करो, तुम्हारे बस की नहीं एक्टिंग

Featured Video Of The Day
भारत में डिजिटल पेमेंट को लेकर PM मोदी क्या-क्या बोले?
Topics mentioned in this article
Nafisa Ali
Entertainement
Bollywood